Q2 Results: 31% घटा डॉमिनोज पिज्जा बनाने वाली कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू में मजबूती, शेयर पर रखें नजर

Jubilant Foodworks Q2 Results: डॉमिनोज पिज्जा फूड चेन वाली कंपनी जुबलिएंट फूडवर्क्स ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 66.53 करोड़ रुपए हो गया है.
Q2 Results: 31% घटा डॉमिनोज पिज्जा बनाने वाली कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू में मजबूती, शेयर पर रखें नजर

Jubilant Foodworks Q2 Results: डॉमिनोज पिज्जा फूड चेन चलाने वाली जुबलिएंट फूडवर्क्स ने बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे जारी किए हैं. सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 31.55% घटा है. हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में 43 फीसदी बढ़ोतरी हुई है. कंपनी की प्रेस रिलीज के मुताबिक इस तिमाही में कंपनी ने 73 नए स्टोर्स खोले हैं. भारत में डॉमिनोज पिज्जा फूड के कुल 50 स्टोर्स, तुर्की में 17, बांग्लादेश में पांच स्टोर्स खोले हैं. 447 शहरों में स्टोर्स की कुल संख्या 2,079 हो गई है. सोमवार को जुबलिएंट फूडवर्क्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है.

Jubilant Foodworks Q2 Results: 97.20 करोड़ रुपए से घटकर 66.53 करोड़ रुपए हुआ नेट प्रॉफिट

जुबलिएंट फूडवर्क्स की रेगुलेटरी फाइलिंग्स के मुताबिक सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 66.53 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ये 97.20 करोड़ रुपए था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1368.63 करोड़ रुपए से बढ़कर 1954.71 करोड़ रुपए हो गया है. दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 1375.69 करोड़ रुपए से बढ़कर 19,849.30 करोड़ रुपए (YoY) हो गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Jubilant Foodworks Q2 Results: कामकाजी मुनाफे में हल्का उछाल, मार्जिन में आई गिरावट

जुबलिएंट फूडवर्क्स का कामकाजी मुनाफा में हल्का उछाल दर्ज किया गया है. सितंबर तिमाही में कंपनी का कामकाजी मुनाफा 284.2 करोड़ रुपए हो गया है. हालांकि, कंपनी का मार्जिन 150 बेसिस प्वाइंट्स गिरकर 19.4 फीसदी हो गया है. लागत बढ़ने से कंपनी के मुनाफे में भी गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी PBT सालाना आधार पर 120.5 करोड़ रुपए से घटकर 87 करोड़ रुपए हो गया है. दूसरी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1290.16 करोड़ रुपए से बढ़कर 1895.67 करोड़ रुपए (YoY) हो गया है.

Jubilant Foodworks Q2 Results: 5.20 अंक टूटा कंपनी का शेयर, सालभर में दिया 19.34 फीसदी रिटर्न

जुबलिएंट फूडवर्क्स का शेयर BSE पर 0.86% या 5.20 अंक टूटकर 601.85 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.77 % या 4.65 अंकों की गिरावट के साथ 602.60 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 715.45 रुपए और 52 वीक लो 421.05 रुपए है. अभी तक कंपनी के शेयर में इस साल 7.31% का उछाल दर्ज किया गया है. पिछले छह महीने में कंपनी के शेयर में 27.56% और एक साल में 19.34% रिटर्न दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6