11 गुना बढ़ गया मुनाफा, Q4 रिजल्ट के बाद 7% भागा Cement Stock

JSW Cement ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. वन टाइम टैक्स राइट-बैक के कारण Q4 में कंपनी के मुनाफे में करीब 11 गुना उछाल दर्ज किया गया. कंपनी के मार्जिन में भी बड़ा सुधार आया है. रिजल्ट के बाद शेयर में करीब 7% की तेजी देखी जा रही है.
11 गुना बढ़ गया मुनाफा, Q4 रिजल्ट के बाद 7% भागा Cement Stock

अगस्त 2025 में 147 रुपए पर इसका आईपीओ आया था. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

सीमेंट सेक्टर की कंपनी JSW Cement ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. वन टाइम टैक्स राइट-बैक के कारण Q4 में कंपनी के मुनाफे में 11 गुना उछाल आया है. कंपनी ने मार्जिन में भी बड़ा सुधार दर्ज किया गया है. नतीजों के बाद शेयर में करीब 7% की तेजी है और यह 130 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. बोर्ड ने नीलेश नारवेकर को फिर से अगले 3 सालों के लिए CEO नियुक्त किया गया है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q4 में JSW Cement का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11% सालाना ग्रोथ के साथ 1895 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 1709 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 52% उछाल के साथ 365 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 240 करोड़ रुपए था. EBITDA मार्जिन 14% के मुकाबले 19.3% रहा. प्रॉफिट बिफोर टैक्स 214.88 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 75.75 करोड़ रुपए और Q3 में 184.29 करोड़ रुपए था.

मुनाफे में 11 गुना उछाल

कंपनी के मुनाफे में करीब 11 गुना उछाल दर्ज किया गया है. Q4 का नेट प्रॉफिट 371.3 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले समान तिमाही में 34.2 करोड़ रुपए था. कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में कंपनी को 146.77 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स राइट-बैक मिला है जिसके कारण यह उछाल आया है. एक साल पहले समान तिमाही में 59.54 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया था. बता दें कि Q3 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 142.09 करोड़ रुपए था.

Q4 का प्रदर्शन

पैरामीटरQ4FY26 का प्रदर्शनQ3FY26 का प्रदर्शनQ4FY25 का प्रदर्शनYoY प्रदर्शनQoQ प्रदर्शन
ऑपरेशन्स से रेवेन्यू₹1,895 करोड़₹1,621.2 करोड़₹1,709.4 करोड़10.90%16.90%
EBITDA₹365.1 करोड़₹285 करोड़₹240.1 करोड़52%28.10%
EBITDA Margin19.30%17.60%14%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹371 करोड़₹143 करोड़₹34.2 करोड़

वॉल्यूम ग्रोथ कैसा रहा?

  • Q4 में कुल 3.99 मिलियन टन वॉल्यूम बेचे गए जो एक साल पहले 3.73 मिलियन टन था और ग्रोथ 7% रहा
  • इसमें सीमेंट का वॉल्यूम ग्रोथ 12% उछाल के साथ 2.35 मिट्रिक टन रहे जबकि GGBS का वॉल्यूम ग्रोथ 5% के साथ 1.57 मिलियन टन रहा
  • FY26 में कंपनी ने कुल 13.96 मिलियन टन वॉल्यूम बेचा और इसमें 11% का उछाल आया है
  • इसमें सीमेंट का वॉल्यूम ग्रोथ 9% उछाल के साथ 7.73 मिलियन टन रहा जबकि GGBS का वॉल्यूम ग्रोथ 12% उछाल के साथ 5.78 मिलियन टन रहा

डिविडेंड भी मिलेगा

JSW Cement ने FY26 के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है. 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर कंपनी ने 5% यानी प्रति शेयर 50 पैसे के डिविडेंड का ऐलान किया है. इस डिविडेंड पर AGM की बैठक में आखिरी फैसला लिया जाएगा. फिलहाल रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट को लेकर जानकारी नहीं है.

कैपेसिटी एक्सपैंशन का ऐलान

JSW Cement ने बताया कि नागौर में इसकी वर्तमान सीमेंट ग्राइंडिंग कैपेसिटी 2.5 MTPA है. 1 MTPA की एडिशनल कैपेसिटी चालू होने की स्थिति में हैं. Q4 में बोर्ड ने 2.5 MTPA की एडिशनल सीमेंट ग्राइंडिंग कैपेसिटी बढ़ाने का ऐलान किया है.

वर्तमान में कंपनी की कुल कितनी कैपेसिटी है?

JSW Cement ने इन्वेस्टर्स प्रजेंटेशन में बताया कि 7 ग्राइंडिंग यूनिट में इसकी कुल वर्तमान कैपेसिटी 21.6 mtpa है. इसके अलावा 6.44 MTPA की क्लिंकर कैपेसिटी भी है.

  • 2028 तक कंपनी की योजना 33.85 mtpa ग्राइंडिंग कैपेसिटी पहुंचाने की है
  • 2028 तक कंपनी की योजना 9.74 mtpa क्लिंकर कैपेसिटी पहुंचाने की है
JSW Cement Outlook

FY25 के आधार पर इसकी कैपेसिटी 20.60 MTPA की थी जिसमें 11.25 MTPA की ग्रीनफील्ड कैपेसिटी और 2 MTPA की ब्राउनफील्ड कैपेसिटी जोड़ी जाएगी जिससे 2028 का लक्ष्य पूरा होगा. आने वाले समय में कंपनी की योजना 41.85 mtpa की क्लिंकर कैपेसिटी पहुंचाने का लक्ष्य है.

JSW Cement Share Price

JSW Cement का शेयर 7% तेजी के साथ 130 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 162 रुपए और लो 106 रुपए है. यही इसका ऑल टाइम हाई और लो भी है. बता दें कि अगस्त 2025 में 147 रुपए पर इसका आईपीओ आया था. 153 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी. वर्तमान भाव पर कंपनी का मार्केट कैप 17750 करोड़ रुपए के करीब है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6