166% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, 7% उछल गया ये स्मॉलकैप स्टॉक

JM Financial Q1 Results: कैपिटल मार्केट ब्रोकिंग सर्विस, वेल्थ मैनेजमेंट और अफोर्डेबल हाउसिंग लोन सर्विस देने वाली स्मॉलकैप कंपनी JM Financial ने जून तिमाही में दमदार रिजल्ट जारी किया है. मुनाफे में 166% का ग्रोथ दर्ज किया गया और शेयर में करीब 7% की तेजी आई.
166% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, 7% उछल गया ये स्मॉलकैप स्टॉक

JM Financial Q1 Results.

JM Financial Q1 Results: जून तिमाही में दमदार रिजल्ट जारी करने के बाद फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर JM Financial के शेयर में करीब 6-7% की दमदार तेजी दर्ज की गई और यह शेयर इंट्राडे में 165 रुपए (JM Financial Share Price) पर पहुंच गया. कंपनी के मुनाफे में 166% और रेवेन्यू में 22% का दमदार ग्रोथ दर्ज किया गया. यह कंपनी कैपिटल मार्केट में एडवाइजरी सर्विस, वेल्थ मैनेजमेंट और अफोर्डेबल होम लोन्स प्रोवाइड करती है. आइए पूरी डीटेल जानते हैं.

JM Financial Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जून तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर JM Financial का नेट प्रॉफिट 166% उछाल के साथ 454 करोड़ रुपए रहा. PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स 142% उछाल के साथ 593 करोड़ रुपए रहा. नेट रेवेन्यू 22% उछाल के साथ 779 करोड़ रुपए रहा. PPOP यानी प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट 22% उछाल के साथ 389 करोड़ रुपए रहा. पहली बार कंपनी का नेटवर्थ 10 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंचा है. बुक वैल्यु पर शेयर 106.4 रुपए हो गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

JM Financial Q1 Highlights

स्ट्रैटिजिक गाइडेंस के तहत कंपनी का फोकस अब कॉर्पोरेट एडवाइजरी एंड कैपिटल मार्केट, वेल्थ एंड असेट मैनेजमेंट, प्राइवेट मार्केट और अफोर्डेबल होम लोन्स बिजनेस पर है. रियल्टी बिजनेस पर फोकस बढ़ाने के साथ ही कंपनी ने JM Financial Credit Solutions में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 100% कर दी है. JM Financial Home Loans में 2.1% हिस्सेदारी कंपनी 65.5 करोड़ में LIC और बजाज एलायंस को बेचने जा रही है. कंपनी ने कहा कि वेल्थ मैनेजमेंट पोर्टफोलियो का AUM 37% ग्रोथ के साथ 31180 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.म्यूचुअल फंड्स AUM 49% उछाल के साथ 13901 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. SIP का आंकड़ा मंथली 120 करोड़ पर पहुंच गया.अफोर्डेबल होम लोन्स कैटिगरी का AUM 29% उछाल के साथ 2911 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6