&format=webp&quality=medium)
इस टायर कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, निवेशकों को दी बड़ी खुशखबरी (फोटो - AI)
टायर इंडस्ट्री की लिस्टेड कंपनी JK Tyre & Industries ने चौथी तिमाही के लिए नतीजों को जारी कर दिया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और पूरे साल के शानदार नतीजे जारी किए हैं. कंपनी ने FY26 को अपने इतिहास का “लैंडमार्क ईयर” बताया है. कंपनी ने रिकॉर्ड रेवेन्यू, मजबूत EBITDA और मुनाफे में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है.
इसके साथ ही बोर्ड ने निवेशकों के लिए 200% डिविडेंड यानी 4 रुपए प्रति इक्विटी शेयर देने की सिफारिश भी की है. कंपनी ने कहा कि मजबूत घरेलू मांग, GST और टैक्स सुधारों, ब्याज दरों में नरमी और त्योहारों के सीजन ने कारोबार को मजबूती दी.
| विवरण | Q4FY26 | FY26 |
| कुल रेवेन्यू | ₹4,233 करोड़ | ₹16,384 करोड़ |
| EBITDA | ₹546 करोड़ | ₹2,089 करोड़ |
| EBITDA मार्जिन | 12.9% | 12.8% |
| Profit Before Tax (PBT) | ₹277 करोड़ | ₹1,043 करोड़ |
| Profit After Tax (PAT) | ₹188 करोड़ | ₹774 करोड़ |
कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर रघुपति सिंघानिया ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए बेहद खास साल रहा. कंपनी ने सभी सेगमेंट्स में रिकॉर्ड वॉल्यूम हासिल किए और अब तक का सबसे ज्यादा सालाना कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 16,384 करोड़ रुपए दर्ज किया.
उन्होंने बताया कि EBITDA बढ़कर 2,089 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 25% ज्यादा है. कंपनी ने सालाना आधार पर 11% की डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की. मैनेजमेंट के मुताबिक इस ग्रोथ के पीछे मजबूत घरेलू मांग, बेहतर आर्थिक गतिविधियां, GST और पर्सनल टैक्स सुधारों का बड़ा योगदान रहा.
JK Tyre का भारत कारोबार Q4 में कंपनी की ग्रोथ का मुख्य आधार बना रहा. कंपनी के बिक्री वॉल्यूम में सालाना आधार पर 21% की बढ़ोतरी हुई. इसमें OE यानी Original Equipment मार्केट की हिस्सेदारी काफी मजबूत रही, जहां 42% की बड़ी ग्रोथ दर्ज की गई.
वहीं एक्सपोर्ट बिजनेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि वेस्ट एशिया संकट और भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद कंपनी ने निर्यात कारोबार में स्थिरता बनाए रखी.
ये भी पढ़ें: इंजीनियरिंग कंपनी ने किया ₹16 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 38% बढ़ा मुनाफा; नोट करें पेमेंट डेट
मैनेजमेंट का कहना है कि कंपनी ने क्षमता विस्तार और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ाया है. कंपनी घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों बाजारों के लिए हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है, जिससे FY27 में भी लाभदायक ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है.
हालांकि कंपनी ने माना कि वैश्विक स्तर पर कच्चे माल की कीमतों और अस्थिर माहौल जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं.
JK Tyre को भारत की सबसे टिकाऊ कंपनियों में भी शामिल किया गया है. कंपनी ऑटोमोबाइल सेक्टर में टॉप-5 और ऑटो कंपोनेंट्स कैटेगरी में टॉप-3 कंपनियों में शामिल रही. कंपनी का कहना है कि जिम्मेदार मैन्युफैक्चरिंग और सस्टेनेबिलिटी उसकी लंबी अवधि की ग्रोथ रणनीति का अहम हिस्सा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)