Q2 Results: सालभर में 46% चढ़ चुका है ये सीमेंट स्टॉक, 126 Cr से 160 Cr हुआ प्रॉफिट, 18% बढ़ा रेवेन्यू

JK Cements Q2 Results: जे.के.सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू और कामकाजी मुनाफे में दमदार उछाल दर्ज किया है.
Q2 Results: सालभर में 46% चढ़ चुका है ये सीमेंट स्टॉक, 126 Cr से 160 Cr हुआ प्रॉफिट, 18% बढ़ा रेवेन्यू

JK Cements Q2 Results: देश की बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी, जेके सीमेंट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी के मुनाफे, रेवेन्यू और कामकाजी मुनाफे के सेगमेंट में दमदार उछाल देखने को मिला है. इसका कारण सेल्स वॉल्यूम में बढ़ोतरी और बेहतर मार्जिन है. इसके अलावा कंपनी अपनी क्षमता विस्तार में भी तेजी से काम कर रही है. जे.के.सीमेंट्स का शेयर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है. पिछले पांच कारोबारी सत्र में जे.के.सीमेंट्स का शेयर 1.06% तक टूट चुका है.

27.58% बढ़ा कंपनी का मुनाफा

जे.के.सीमेंट्स की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 27.58 फीसदी बढ़कर 160.53 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 125.83 करोड़ रुपए था.

कुल इनकम में भी बढ़ोतरी

  • कंपनी की कुल इनकम भी 18.17 फीसदी बढ़कर 3070.08 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 2597.90 करोड़ रुपए था.

57% बढ़ा कंपनी का कामकाजी मुनाफा

  • जे.के.सीमेंट्स के कामकाजी मुनाफा में 57.39 फीसदी का इजाफा हुआ है. पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के 284 करोड़ रुपए के मुकाबले 447 करोड़ रुपए रहा है. मार्जिन सालाना आधार पर 11.4% से बढ़कर 15.1% (YoY) हो गया.

दूसरी तिमाही में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ

जे.के.सीमेंट्स की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक, तिमाही नतीजों के शानदार प्रदर्शन का मुख्य कारण सेंट्रल और ईस्ट मार्केट में कंपनी की बढ़ती पकड़ और मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ रही है.

ग्रे सीमेंट की बिक्री 16% बढ़ी

  • स्टैंडअलोन आधार पर ग्रे सीमेंट की बिक्री में सालाना आधार पर 16 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं, व्हाइट सीमेंट और वॉल पुट्टी सेगमेंट का वॉल्यूम भी सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ा है.

1 MTPA से बढ़ाकर 3 MTPDA क्षमता

  • कंपनी अपनी क्षमता विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है. प्रयागराज ग्राइंडिंग यूनिट की क्षमता 1 MTPA बढ़ाकर 3 MTPDA कर दी गई है, जिसने 25 अक्टूबर 2025 से काम करना भी शुरू कर दिया है.

जेके सीमेंट के प्रमुख विस्तार प्रोजेक्ट्स

प्रोजेक्ट लोकेशनक्षमता/विवरणमौजूदा स्थिति
पन्ना, मध्य प्रदेश4 MTPA ग्रे क्लिंकर

95% काम पूरा. दिसंबर 2025 तक कमीशनिंग संभावित.

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश1 MTPA ग्राइंडिंग (विस्तार)

25 अक्टूबर 2025 को कमीशन (शुरू) हो गया.

जैसलमेर, राजस्थान4 MTPA क्लिंकर, 3 MTPA सीमेंट

5 सितंबर 2025 को भूमि पूजन हुआ, काम शुरू.

नाथद्वारा, राजस्थान6 लाख MT वॉल पुट्टी

5 सितंबर 2025 को भूमि पूजन हुआ, काम शुरू.

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर

जे.के.सीमेंट्स का शेयर BSE पर 0.52% या 32.65 अंकों की गिरावट के साथ 6214.50 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.23% या 14.50 अंक टूटकर 6,231 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 7,565.50 रुपए और 52 वीक लो 3,891.45 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल से शुरुआत से अब तक 35.98% का रिटर्न दे चुका है. पिछले 6 महीने में जे.के.सीमेंट्स के शेयर ने 20.71% और सालभर में 45.81% का रिटर्न दिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: Q2FY26 में जेके सीमेंट का कंसोलिडेटेड मुनाफा कितना बढ़ा?

जवाब: कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 27.58% बढ़कर 160.53 करोड़ रुपये हो गया.

सवाल: कंपनी के EBITDA (कामकाजी मुनाफे) में कितना उछाल आया?

जवाब: EBITDA में सालाना आधार पर 57.39% का जोरदार उछाल आया और यह 447 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

सवाल: नतीजों में इस मजबूती का मुख्य कारण क्या था?

जवाब: इसका मुख्य कारण ग्रे सीमेंट की बिक्री में 16% (YoY) और व्हाइट सीमेंट/वॉल पुट्टी की बिक्री में 10% (YoY) की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ है.

सवाल: कंपनी के नए प्रोजेक्ट्स कहां आ रहे हैं?

जवाब: कंपनी पन्ना (MP) में अपना काम लगभग पूरा कर चुकी है और प्रयागराज (UP) में विस्तार शुरू कर दिया है. इसके अलावा जैसलमेर और नाथद्वारा (राजस्थान) में नए प्लांट्स का काम शुरू हो गया है.

सवाल: जेके सीमेंट ने प्रयागराज यूनिट में कितनी क्षमता बढ़ाई है?

जवाब: कंपनी ने प्रयागराज ग्राइंडिंग यूनिट की क्षमता 1 MTPA (2 MTPA से 3 MTPA) बढ़ाई है, जिसने 25 अक्टूबर 2025 से काम शुरू कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6