Q4 Results: घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी तो निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 200% डिविडेंड का ऐलान

Q4 Results: चौथी तिमाही में स्टील कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी है. मार्च तिमाही में कंपनी ने 1,041 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है, जबकि रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़ा है. बोर्ड ने निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा की है.
 Q4 Results: घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी तो निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 200% डिविडेंड का ऐलान

डिविडेंड का भुगतान एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद किया जाएगा.  (फोटो सोर्स: Jindal Steel)

Jindal Steel Q4 Results: स्टील कंपनी जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 2026 के चौथी तिमाही में स्टील कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी है. मार्च तिमाही में कंपनी ने 1,041 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है. रेवेन्यू में 23 फीसदी का उछाल आया है. शानदार नतीजे के साथ कंपनी ने निवेशकों डिविडेंड का तोहफा दिया है.

Jindal Steel Q4 Results: घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी

नेट प्रॉफिट: स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक, मार्च तिमाही में जिंदल स्टील ने 1,041.25 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया. पिछले साल इस तिमाही में कंपनी ने 303.59 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था.

Add Zee Business as a Preferred Source

रेवेन्यू: मार्च तिमाही (Q4) में कंपनी का नेट रेवेन्यू बढ़कर ₹16,484.28 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹13,254.94करोड़ से काफी अधिक है. इसमें 23 फीसदी बढ़ोतरी हुई.

EBITDA: चौथी तिमाही में EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा ₹2,647 करोड़ रहा, जो Q4FY25 के ₹2,251 करोड़ से ज्यादा है.

मार्जिन: मार्च तिमाही में कंपनी का मार्जिन 90 बीपीएस बढ़कर 18.22% हो गया, जो पिछले साल इस तिमाही में 17.22% था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

JSML में ₹2,575.73 करोड़ का निवेश

शेयर को दी जानकारी के मुताबिक, होल्डिंग कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Jindal Steel (Mauritius) Ltd (JSML) में ₹2,575.73 करोड़ का निवेश किया हुआ है, जिसे पहले के वर्षों में पूरी तरह राइट-ऑफ कर दिया गया था. इसके अलावा, 31 मार्च 2026 तक होल्डिंग कंपनी के बुक में JSML को दिया गया कुल बकाया लोन (ब्याज सहित) ₹4,586.80 करोड़ है, जो 31 मार्च 2025 को ₹5,162.01 करोड़ (प्रोविजन के बाद) था.

31 मार्च 2026 तक JSML को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. कंपनी का एक्यूमुलेटेड लॉस ₹6,966.40 करोड़ और नेटवर्थ नेगेटिव होकर ₹5,379.27 करोड़ हो गई है.

डीटेल्सQ4FY26Q4FY25
नेट प्रॉफिट₹1,041.25 करोड़₹303.59 करोड़ (घाटा)
रेवेन्यू₹16,484.28 करोड़₹13,254.94 करोड़
EBITDA₹2,647 करोड़₹2,251 करोड़
मार्जिन18.22%17.22%

Jindal Steel Dividend: 200% फाइनल डिविडेंड का ऐलान

  • शानदार नतीजे के बाद जिंदल स्टील ने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. बोर्ड ने फाइनल डिविडेंड (Final Dividend) की घोषणा की है.
  • बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 200% फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.
  • यानी ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹2 का डिविडेंड दिया जाएगा.

Jindal Steel Dividend: कब होगा डिविडेंड का भुगतान?

यह डिविडेंड आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी और जरूरी अप्रूवल्स के बाद ही भुगतान किया जाएगा.

कंपनी के बारे में

जिंदल स्टील (Jindal Steel) भारत की प्रमुख इंटीग्रेटेड स्टील कंपनियों में से एक है, जो अपने बड़े पैमाने, दक्षता और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है. कंपनी माइन-टू-मेटल मॉडल पर काम करती है, जिसमें अपने संसाधनों, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और मजबूत ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का उपयोग कर हाई क्वालिटी वाले स्टील उत्पाद उपलब्ध कराती है.

jindal steel

मैन्युफैक्चरिंग और माइंस

जिंदल स्टील के भारत में तीन राज्यों झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में स्टील और माइन्स हैं. वहीं आस्ट्रेलिया में एक और अफ्रीका में तीन माइन्स हैं.

शेयर का प्रदर्शन

  • जिंदल स्टील का शेयर वर्तमान में 1223.85 रुपए पर है.
  • स्टॉक का 52 वीक हाई 1,306 रुपए और लो 832.55 रुपए है.
  • BSE पर स्टील कंपनी का मार्केट कैप 1,24,843.48 करोड़ रुपए है.
  • बीते एक महीने में शेयर 10% तक बढ़ चुका है.
  • जबकि इस साल शेयर में 14.45% की तेजी दर्ज की गई है.
  • पिछले एक साल में शेयर ने 36.68% और 3 साल में 110% का शानदार रिटर्न दिया है.
  • वहीं, बीते 5 साल में शेयर का रिटर्न 177% और 10 साल में 1,650.86% रहा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6