झुनझुनवाला पोर्टफोलियो के कंपनी पर बड़ा अपडेट, BSNL से मिला ₹10804.6 करोड़ का ऑर्डर, रखें नजर

NCC Share Price: कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसे भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से 10,804.56 करोड़ रुपये के 2 ऑर्डर हासिल किए हैं.
झुनझुनवाला पोर्टफोलियो के कंपनी पर बड़ा अपडेट, BSNL से मिला ₹10804.6 करोड़ का ऑर्डर, रखें नजर

NCC Share Price: रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो की सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी एनसीसी लिमिटेड (NCC Ltd) ने बाजार बंद होने के बाद बड़ा अपडेट दिया है. कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसे भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से 10,804.56 करोड़ रुपये के 2 ऑर्डर हासिल किए हैं. NCC का शेयर मंगलवार (25 मार्च) को 2.25 फीसदी की गिरावट के साथ 204.55 रुपये पर बंद हुआ है. बता दें कि एनसीसी झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का स्टॉक है. इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो की 10% से ज्यादा की हिस्स्सेदारी है.

NCC Order Details

एक्सचेंज फाइलिंग में कंस्ट्रक्शन कंपनी NCC ने कहा कि उसे BSNL से उसे 10,804.56 करोड़ रुपये के 2 एडवांस वर्क ऑर्डर हासिल हुए हैं. ये ऑर्डर उत्तराखंड टेलिकॉम सर्किल (Uttarakhand Telecom Circle) और मध्य प्रदेश डीएनएच एंड डीडी टेलिकॉम सर्किल (Madhya Pradesh, DNH & DD Telecom Circles) में भारतनेट (BharatNet) के मिडिल माइल नेटवर्क के डिजाइन, सप्लाई, कंस्ट्रक्शन से मेंटेनेंस के लिए है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- ₹10 से सस्ते शेयर वाली रियल्टी कंपनी को गुड न्यूज, ₹63.52 करोड़ का मिला ऑर्डर, 2 साल में दिया 104% रिटर्न

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

उत्तराखंड टेलिकॉम सर्किल के लिए ऑर्डर का साइज 2,647.12 करोड़ रुपये है. इसमें 1543.35 करोड़ रुपये का Capex और 1103.77 करोड़ रुपये का Opex है. वहीं मध्य प्रदेश सर्किल के लिए ऑर्डर का साइज 8,157.44 करोड़ रुपये का है. इसमें 4189.05 करोड़ रुपये का Capex और 3968.39 करोड़ रुपये का Opex है.

एक हफ्ते में तीसरा ऑर्डर

बीएसई 500 में शामिल सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी एनसीसी लिमिटेड को एक हफ्ते के अंदर तीसरा ऑर्डर मिला है. इससे पहले, 22 मार्च को कंपनी को बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) के पुनर्विकास का काम मिला. इस प्रोजेक्ट में मौजूदा कैंपस में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और अन्य इमारतों का पुनर्विकास किया जाएगा. इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत 1480.34 करोड़ रुपये है.

NCC Share Price

कंस्ट्रक्शन स्टॉक का 52 वीक हाई 364.50 रुपये है, जो इसने 31 जुलाई 2024 को बनाया था. 52 वीक लो 169.95 रुपये है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 12,836.32 करोड़ रुपये है. स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो एक हफ्ते में शेयर 7.32 फीसदी, 2 हफ्ते में 10.98 फीसदी और एक महीने में 13.40 फीसदी बढ़ा है. जबकि इस साल शेयर में 26 फीसदी, 3 महीने में 27.52 फीसदी और 6 महीने में 33.55 फीसदी तक गिर चुका है. हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर 102 फीसदी, 3 साल में 239 फीसदी और 5 वर्ष में 1025 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6