&format=webp&quality=medium)
Jewellery Stock.
Senco Gold stock price: भारतीय आभूषण कंपनी सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स (Senco Gold & Diamonds) अब खाड़ी क्षेत्र, खासकर सऊदी अरब के 830 करोड़ रुपये के लग्जरी ज्वेलरी मार्केट में कदम बढ़ा रही है. कंपनी का मानना है कि इस क्षेत्र में अवसर अभी काफी हैं और वह घरेलू बाजार में भी 20% की ग्रोथ पर काम कर रही है. लास्ट सेशन में कंपनी का शेयर ₹374.65 पर बंद हुआ है.
कंपनी ने तीन दिवसीय सऊदी अरब आभूषण प्रदर्शनी (SAJEX) में भाग लिया. एसएजेईएक्स का समापन शुक्रवार को हुआ. इस व्यापार मेले में 200 से अधिक भारतीय प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया.
सेन ने कहा कि ‘एसएजेईएक्स 2025’ भारतीय जौहरियों को सऊदी डिजाइनरों के साथ सहयोग करने का प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. इसका आयोजन सऊदी अरब के विजन 2030 पहल के तहत किया जाता है, जिसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था की तेल पर निर्भरता को कम करना है. अगर भारत और सऊदी अरब के बीच मुक्त व्यापार समझौता हो जाए, तो मुझे यकीन है कि हम अपार अवसर देख सकते हैं.
हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि सऊदी अरब वर्तमान में आभूषण आयात पर सबसे अधिक शुल्क और कराधान लगाता है, जो व्यापार विस्तार में बाधा बनता है.
सेंको ने इस वित्त वर्ष में 700–800 करोड़ रुपये का निवेश किया है. अब तक 10-12 नए स्टोर खोले जा चुके हैं और आगे 5-6 और स्टोर खोलने की योजना है. पिछले साल कंपनी का टर्नओवर 6,400 करोड़ रुपये रहा. इस साल कंपनी का लक्ष्य है कि कम से कम 20% की ग्रोथ हासिल की जाए.
ज्वेलरी स्टॉक का 52 वीक हाई 772 रुपये है और इसका लो 227.70 रुपये है. रिकॉर्ड लो से शेयर में 65% की बढ़त दर्ज की गई है. कंपनी का मार्केट कैप 6,133.71 करोड़ रुपये है. एक हफ्ते में शेयर 2.71% तक गिरा है. जबकि पिछले एक महीने में इसमें 10.71% और 6 महीने में 42.21% की तेजी आई है. इस साल शेयर अब तक 33.50% और पिछले एक साल में 39.57% तक टूटा है. हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर ने 90% का शानदार रिटर्न दिया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)