मेट्रो और फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी ने किया ₹4 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 11% बढ़ा मुनाफा, जानें डीटेल

मेट्रो और फ्लाईओवर जैसे प्रोजेक्ट्स करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी J Kumar Infra ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. Q4 में कंपनी के मुनाफे में 11% का उछाल आया है जबकि शेयर होल्डर्स के लिए 4 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.
मेट्रो और फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी ने किया ₹4 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 11% बढ़ा मुनाफा, जानें डीटेल

J Kumar Infra के बोर्ड ने 5 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 80%  डिविडेंड का ऐलान किया है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

मेट्रो और फ्लाईओवर बनाने वाली देश की दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी J Kumar Infraprojects ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है और शेयर होल्डर्स के लिए 4 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. Q4 में कंपनी के मुनाफे में 11% का उछाल और रेवेन्यू में -3% की गिरावट दर्ज की गई. यह शेयर एक फीसदी की गिरावट के साथ 484 रुपए पर बंद हुआ और इस साल अब तक इसमें -17% की गिरावट आई है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, J Kumar Infra के बोर्ड ने 5 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 80% यानी प्रति शेयर 4 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. फिलहाल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट का ऐलान नहीं किया गया है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

  • रेवेन्यू -3% की गिरावट के साथ 1585 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA -5% की गिरावट के साथ 224 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA मार्जिन 14.4% से घटकर 14.1% पर आ गया
  • कैश प्रॉफिट 11% उछाल के साथ 176 करोड़ रुपए रहा
  • कैश प्रॉफिट मार्जिन 9.7% से बढ़कर 11.1% पर पहुंच गया
J Kumar Infra Q4 Results

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

  • रेवेन्यू 1% उछाल के साथ 5723 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA फ्लैट 823 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA मार्जिन 14.5% से घटकर 14.4% पर आ गया
  • कैश प्रॉफिट 4% उछाल के साथ 583 करोड़ रुपए रहा
  • कैश प्रॉफिट मार्जिन 9.8% से बढ़कर 10.2% पर पहुंच गया

कर्ज और ऑर्डर बुक का क्या है हाल?

31 मार्च 2026 के आधार पर कंपनी का कुल कर्ज 617 करोड़ रुपए है. वहीं कंपनी का कुल ऑर्डर बुक मार्च क्लोजिंग आधार पर 18554 करोड़ रुपए है. FY27 में कंपनी को अब तक 4556 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिल चुके हैं.

51% ऑर्डर फ्लाईओवर को लेकर है

कंपनी ने कहा कि कुल ऑर्डर बुक में 51% कॉरिडोर और फ्लाईओवर को लेकर है. मेट्रो प्रोजेक्ट्स को लेकर 11% है. रोड एंड टनल को लेकर 18% और बाकी अन्य सेक्टर का योगदान 20% है. कंपनी का 63% ऑर्डर बुक केवल महाराष्ट्र से है. तमिलनाडु से 18% और दिल्ली-NCR से 16% ऑर्डर बुक है.

J Kumar Infra Share Price

J Kumar Infra का शेयर BSE पर 482 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 764 रुपए और लो 425 रुपए है. नेट आधार पर पिछले एक हफ्ते में शेयर में -3% की गिरावट आई है. एक महीने में शेयर में -7% और इस साल अब तक यह -16% टूट चुका है. कंपनी का मार्केट कैप 3650 करोड़ रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6