हाई से 87% नीचे स्टॉक! कंपनी ने स्पेन में लगाया बड़ा दांव, 'ट्रेनेस' में खरीदी 60% हिस्सेदारी, सोमवार को शेयर पर दिखेगा असर

IXIGO share price: शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस अधिग्रहण के बाद ऑनलाइन ट्रैवल सॉल्यूशंस एस.एल. कंपनी इक्सिगो के एक सब्सिडियरी बन जाएगी.
हाई से 87% नीचे स्टॉक! कंपनी ने स्पेन में लगाया बड़ा दांव, 'ट्रेनेस' में खरीदी 60% हिस्सेदारी, सोमवार को शेयर पर दिखेगा असर

ixigo की ग्लोबल छलांग.

IXIGO share price: टूर, ट्रैवल रिलेटेड सर्विस देने वाली कंपनी Le Travenues Technology (IXIGO) ने स्पेन के ऑनलाइन ट्रैवल सॉल्यूशंस 'ट्रेनेस' में 1.17 करोड़ यूरो (लगभग 125 करोड़ रुपये) में मेजॉरिटी स्टेक खरीदा है. कंपनी Trenes में 60% की अपफ्रंट मेजॉरिटी स्टेक खरीदी, जो यूरोप में ixigo के इंटरनेशनल एक्सपेंशन में एक बड़ा माइलस्टोन है. सोमवार को बाजार खुलने पर ट्रेवल स्टॉक पर इस खबर का असर दिख सकता है.

IXIGO का यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण है. ट्रेनेस प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाली कंपनी ऑनलाइन ट्रैवल सॉल्यूशंस में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण IXIGO के लिए यूरोप के बाजार में रणनीतिक एंट्री का रास्ता खुलेगा.

रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इस निवेश से ‘ट्रेनेस’ प्लेटफॉर्म के मजबूत ग्राहक आधार और स्थानीय रेल सर्विस प्रोवाइडर के साथ उसके जुड़ाव को IXIGO के AI-आधारित इनोवेशन और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बेहतर तालमेल बनाने की उम्मीद है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी का उद्देश्य क्या है?

कंपनी ने बताया कि इस अधिग्रहण के साथ उसका लक्ष्य यूरोप में विकास के नए अवसरों को तलाशने के लिए ट्रेनेस के उत्पाद विकास को गति देना, उसे AI टेक्नोलॉजी से लैस करना और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना है.

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस अधिग्रहण के बाद ऑनलाइन ट्रैवल सॉल्यूशंस एस.एल. कंपनी इक्सिगो के एक सब्सिडियरी बन जाएगी.

कंपनी का नामदेशअधिग्रहित हिस्सेदारीTotal Considerationअधिग्रहण के बाद स्थिति
Online Travel Solutions, S.L. (Trenes)स्पेन60%€11.70 मिलियनकंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी बनेगी
Squad As Service, S.L. (Sqaas)स्पेन45.02%€0.45 मिलियनकंपनी की एसोसिएट कंपनी बनेगी

Sqaas में भी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी

इसके अलावा IXIGO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने स्पेन की एक अन्य कंपनी ‘स्क्वाड एज सर्विस’ (Sqaas) में भी 45.02% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है. यह सौदा 4.5 लाख यूरो (करीब 4.83 करोड़ रुपये) में तय हुआ है.

इन दोनों कंपनियों को खरीदने के लिए दी जाने वाली कुल राशि में ‘गैर-प्रतिस्पर्धा’ शुल्क भी शामिल है. हालांकि, यह पूरा सौदा स्पेन में कानूनी प्रक्रियाओं और वहां की नियामक संस्थाओं की अनुमति मिलने के बाद ही पूरा होगा.

ixigo

क्या करती है कंपनी?

2007 में लॉन्च हुई ixigo एक टेक्नोलॉजी कंपनी है जो भारतीय यात्रियों को रेल, हवाई जहाज, बस और होटलों में अपनी ट्रिप प्लान करने, बुक करने और मैनेज करने में मदद करती है. OTA प्लेटफार्म, जिसमें कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन शामिल हैं, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस से जुड़े इनोवेशन का इस्तेमाल करके यात्रियों को स्मार्ट ट्रैवल फैसले लेने में मदद करते हैं.

कंपनी के OTA प्लेटफॉर्म यात्रियों को फ्लाइट टिकट, ट्रेन टिकट, बस टिकट, होटल और कैब बुक करने की सुविधा देते हैं. साथ ही, ये इन-हाउस प्रोप्राइटरी एल्गोरिदम और क्राउड-सोर्स्ड जानकारी का इस्तेमाल करके बनाए गए ट्रैवल यूटिलिटी टूल्स और सर्विसेज भी देते हैं, जिसमें

  • ट्रेन PNR स्टेटस और कन्फर्मेशन प्रेडिक्शन
  • ट्रेन सीट अवेलेबिलिटी अलर्ट
  • ट्रेन रनिंग स्टेटस अपडेट और लेट प्रेडिक्शन
  • फ्लाइट स्टेटस अपडेट
  • बस रनिंग स्टेटस
  • प्राइसिंग और अवेलेबिलिटी अलर्ट
  • डील डिस्कवरी
  • डेस्टिनेशन कंटेंट
  • पर्सनलाइज्ड रिकमेन्डेशन
  • इंस्टेंट फेयर अलर्ट
  • ऑटोमेटेड कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज शामिल हैं.

Live TV

शेयर का प्रदर्शन

IXIGO का शेयर लास्ट सेशन में 7.58 फीसदी की गिरावट के साथ 196.20 रुपए पर बंद हुए. स्टॉक का 52 वीक हाई 339.05 रुपए है, जो इसने 16 अक्टूबर 2025 बनाया था. जबकि 52 वीक हाई 118.65 रुपए है. शेयर अपने हाई से 87% नीचे ट्रेड कर रहा है.

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week-16.75-7.87%
2 Weeks-10.95-5.29%
1 Month-29.70-13.15%
YTD-44.90-18.62%
3 Months-81.30-29.30%
6 Months-61.80-23.95%
1 Year51.7535.83%
2 Years--
3 Years--
5 Years--
10 Years--

स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो एक हफ्ते में यह 7.87% और एक महीने में 13.15% तक गिर चुका है. जबकि इस साल इसमें 18.62% तक गिरावट आई है. बीते 3 महीने में शेयर 29.30% और 6 महीने में 23.95% तक फिसला है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर ने 35.83% रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6