Q4 Results: सालभर से ITC के शेयर ने रुलाया, अब किया 785% डिविडेंड का ऐलान, नोट करें रिकॉर्ड डेट

ITC Q4 Results: वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में FMCG कंपनी ITC लिमिटेड का मुनाफा दोगुना हो गया है. साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को बंपर डिविडेंड की सौगात भी दी है.
Q4 Results: सालभर से ITC के शेयर ने रुलाया, अब किया 785% डिविडेंड का ऐलान, नोट करें रिकॉर्ड डेट

ITC Q4 Results: दिग्गज FMCG कंपनी ITC का मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफे में 281.59% की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष में 50,135.18 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 141.59% ज्यादा है. मुनाफे में हुई इस बड़ी बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों पर डिविडेंड की बरसात की है. कंपनी ने 785% फीसदी के डिविडेंड का ऐलान किया है. गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान ITC का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

ITC Q4 Results: 7.85 रुपए फाइनल डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट

ITC की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने हर 1 रुपए के शेयर पर 7.85 रुपए फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. 25 जुलाई 2025 को होने वाली कंपनी की सालाना मीटिंग में शेयर होल्डर्स से इसकी मंजूरी ली जाएगी. फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 28 मई 2025 तय की गई है. ITC ने इससे पहले छह फरवरी 2025 को 6.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था. ऐसे में 31 मार्च 2025 तक कंपनी कुल 14.35 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ITC Q4 Results: 19807 करोड़ रुपए हुआ कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट

जनवरी से मार्च तिमाही में ITC का मुनाफा सालाना आधार पर 5,190.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,807.88 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा मार्च तिमाही में रेवेन्यू 18,551.59 करोड़ रुपये रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ये 20,376.36 करोड़ रुपये रहा था. ITC का कामकाजी मुनाफा सालाना आधार पर 5841 करोड़ रुपये 5,986 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, मार्जिन सालाना आधार पर 37.1 से गिर 34.7 फीसदी हो गया है.

ITC Q4 Results: लाल निशान में बंद हुआ कंपनी का शेयर

ITC का शेयर गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान BSE पर 1.58% या 6.85 अंकों की गिरावट के साथ 426.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. NSE पर 1.73% और 7.50 अंक टूटकर 425.50 रुपए है. कंपनी का 52 वीक हाई 528.50 रुपए और 52 वीक लो 390.15 रुपए है. इस साल कंपनी का शेयर 12.08% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले छह महीने में 10.35% और पिछले एक साल में 3.27% तक टूट चुका है. ITC का मार्केट कैप 5.33 लाख करोड़ रुपए है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6