&format=webp&quality=medium)
FY26 में कंपनी ने कुल 14.5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
ITC Q4 Results: एफएमसीजी सेक्टर की देश की लीडिंग कंपनी ITC Ltd ने चौथी तिमाही का रिजल्ट (Q4 Results) जारी किया है. कंपनी ने शेयर होल्डर्स के 8 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 17.5% और मुनाफे में करीब 5% का उछाल आया है. यह शेयर मामूली तेजी के साथ 308 रुपए (ITC Share Price) पर बंद हुआ. शुक्रवार को यह शेयर फोकस में रहेगा.
BSE पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, ITC ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 800% यानी हर शेयर पर 8 रुपए के डिविडेंड (ITC Dividend) का ऐलान किया है. FY26 के लिए यह फाइनल डिविडेंड है. इससे पहले कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड भी दिया है जिसका ऐलान जनवरी के महीने में किया गया था.
| सवाल | जवाब |
| Q4 में कितना फाइनल डिविडेंड मिलेगा? | हर शेयर पर 8 रुपए (1 रुपए की फेस वैल्यु पर 800%) का फाइनल डिविडेंड मिलेगा. |
| पूरे वित्त वर्ष (FY26) के लिए कुल कितना डिविडेंड दिया गया है? | कुल 14.5 रुपए प्रति शेयर (6.5 रुपए अंतरिम डिविडेंड + 8 रुपए फाइनल डिविडेंड). |
| डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट (Record Date) कब तय की गई है? | 27 मई 2026 |
| कंपनी की AGM (Annual General Meeting) बैठक कब है? | 23 जुलाई 2026 (यह कंपनी की 115वीं AGM बैठक होगी). |
| डिविडेंड का भुगतान (Payment) कब किया जाएगा? | AGM में प्रस्ताव पास होने के बाद, 24 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच भुगतान कर दिया जाएगा. |
ITC के बोर्ड ने 27 मई 2026 को इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है.
एनुअल जनरल मीटिंग में अगर डिविडेंड के प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो इसका भुगतान 24 जुलाई से 29 जुलाई के बीच कर दिया जाएगा.
प्रेस नोट में कंपनी ने कहा कि 115वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन 23 जुलाई 2026 को किया जाएगा. इसी बैठक में डिविडेंड के फैसले पर मुहर लगाने का काम किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 1 महीने में 55% रिटर्न, इस Defence Stock पर इंस्टीट्यूशन्स का गजब का भरोसा; आपके पास है क्या?
FY26 में आईटीसी लिमिटेड ने 8 रुपए का फाइनल डिविडेंड और 6.5 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दिया है जिसका भुगतान किया जा चुका है. इस तरह पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी 14.5 रुपए का डिविडेंड दे रही है.
स्टैंडअलोन आधार पर ITC Ltd का रेवेन्यू 17.5% ग्रोथ के साथ 21463 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 7.3% ग्रोथ के साथ 6426 करोड़ रुपए रहा. एग्री बिजनेस को हटाकर EBITDA ग्रोथ 9% रहा है. प्रॉफिट बिफोर टैक्स 4.3% ग्रोथ के साथ 6694 करोड़ रुपए रहा जबकि नेट प्रॉफिट 4.9% ग्रोथ के साथ 5113 करोड़ रुपए रहा.

FY26 में ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो स्टैंडअलोन आधार पर ग्रॉस रेवेन्यू 10.1% ग्रोथ के साथ 80867 करोड़ रुपए रहा, EBITDA 4.9% ग्रोथ के साथ 25208 करोड़ रुपए रहा. पेपर बिजनेस हटाकर यह ग्रोथ 6% रहा. नेट प्रॉफिट 1% ग्रोथ के साथ 20286 करोड़ रुपए रहा.
ये भी पढ़ें: मोतीलाल ने टेक्निकल पिक के तौर पर चुने Coforge और Manappuram Finance, शॉर्ट टर्म निवेशक नोट करें टारगेट
1 फरवरी 2026 को सरकार ने सिगरेट पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया था. कंपनी ने कहा कि पूर्व में ऐसा देखा गया है कि जब सिगरेट पर टैक्स बढ़ाया जाता है तो illicit cigarette में जबरदस्त ग्रोथ देखा जाता है. भारत इस समय गैर-कानूनी सिगरेट का चौथा सबसे बड़ा बाजार है. ऐसा माना जाता है कि गैर-कानूनी सिगरेट बिकने के कारण सरकार को 23000 करोड़ रुपए का सालाना घाटा होता है.
FY26 में सिगरेट बिजनेस का रेवेन्यू ग्रोथ 8.2%, PBIT ग्रोथ 5.1% और Q4 के लिए PBIT ग्रोथ 7.2% रहा.
अन्य बिजनेस का कैसा रहा प्रदर्शन?
पूरे वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू ग्रोथ 3% रहा जबकि पिछले दो सालों का औसत ग्रोथ 13% CAGR रहा है. ईरान क्राइसिस के कारण निर्यात पर असर देखा गया.
Q4 में इस सेगमेंट का PBIT ग्रोथ सालाना आधार पर 21% और तिमाही आधार पर 24% रहा. कार्टून पैकेजिंग बिजनेस में रोबस्ट ग्रोथ दर्ज किया गया.
BSE पर यह शेयर 308 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 444 रुपए और लो 287 रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर में एक चौथाई फीसदी की गिरावट आई है जबकि इस साल अब तक शेयर में -16% का करेक्शन आया है. कंपनी का मार्केट कैप 3.85 लाख करोड़ रुपए है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)