ITC Hotels पर बड़ी खबर, तिमाही आधार पर 48% गिरा मुनाफा, आय में भी 23 फीसदी की गिरावट

ITC Hotels ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कमजोर प्रदर्शन किया है. मुनाफा तिमाही आधार पर 48 फीसदी गिरकर 133 करोड़ रुपये रह गया, जबकि आय में भी 23 फीसदी की गिरावट आई.
ITC Hotels पर बड़ी खबर, तिमाही आधार पर 48% गिरा मुनाफा, आय में भी 23 फीसदी की गिरावट

ITC Hotels पर बड़ी खबर

ITC Hotels ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं और ये नतीजे निवेशकों के लिए थोड़े निराशाजनक साबित हुए हैं. कंपनी का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 48 फीसदी गिरकर 133 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछली तिमाही में 257 करोड़ रुपये था.

रेवेन्यू में भी आई भारी गिरावट

मुनाफे के साथ-साथ ITC Hotels की ऑपरेशनल इनकम में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. मार्च तिमाही में जहां रेवेन्यू 1,060.62 करोड़ रुपये था, वहीं जून तिमाही में यह घटकर 815.54 करोड़ रुपये रह गया है. यानी 23 फीसदी की गिरावट. वहीं कुल आय भी 1,098.81 करोड़ से घटकर 859.72 करोड़ रुपये रह गई, जो कि 21.76 फीसदी कम है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सालाना आधार पर मुनाफा दोगुना

हालांकि, अगर सालाना तुलना की जाए तो कंपनी ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 87 करोड़ रुपये था, जबकि इस बार वह बढ़कर 133 करोड़ रुपये हो गया है. यानी सालाना आधार पर मुनाफे में करीब 54 फीसदी की बढ़त देखी गई है.

होटल व्यवसाय बना मजबूती की नींव

कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा होटल व्यवसाय से आता है. जून तिमाही में ITC Hotels ने अकेले होटल बिजनेस से 801 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 690 करोड़ रुपये से अधिक है. हालांकि पिछली तिमाही के 1,043 करोड़ रुपये की तुलना में इसमें गिरावट दर्ज की गई है.

रियल एस्टेट से कोई कमाई नहीं

रियल एस्टेट बिजनेस से इस तिमाही में कंपनी को कोई कमाई नहीं हुई है. कंपनी श्रीलंका के कोलंबो में प्रीमियम ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि इन प्रोजेक्ट्स की आय तभी दर्ज की जाएगी जब निर्माण पूरा होगा और बिक्री हो जाएगी.

खर्च में दिखा उतार-चढ़ाव

ITC Hotels का खर्च इस तिमाही में 675 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (596 करोड़ रुपये) की तुलना में 13 फीसदी ज्यादा है. हालांकि पिछली तिमाही (मार्च 2025) के 750 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 10 फीसदी कम है.

शेयर में आई तेजी

सालाना आधार पर मुनाफे में सुधार और होटल बिजनेस की बढ़ती आय के चलते ITC Hotels के शेयरों में तेजी देखने को मिली. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसका शेयर 4.65 फीसदी बढ़कर 238.90 रुपये पर बंद हुआ.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6