Q4 में होटल कंपनी का मुनाफा 22% बढ़ा, 100% डिविडेंड का ऐलान; 2031 के लिए है बड़ा प्लान

Dividend Stock: देश की लीडिंग होटल कंपनी ITC Hotels ने चौथी तिमाही के लिए दमदार रिजल्ट जारी किया है. मुनाफे में 22% का उछाल दर्ज किया गया जबकि शेयर होल्डर्स के लिए 100% के डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने 2031 के लिए बड़ा प्लान पेश किया है.
Q4 में होटल कंपनी का मुनाफा 22% बढ़ा, 100% डिविडेंड का ऐलान; 2031 के लिए है बड़ा प्लान

कंपनी ने 2031 के लिए बड़ा प्लान पेश किया है, इसकी योजना 250 होटल का नेटवर्क पहुंचाना है. (फाइल फोटो)

Dividend Stock: देश की लीडिंग होटल कंपनी ITC Hotels ने बाजार बंद होने के बाद चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है. कंपनी के मुनाफे में 22% का उछाल दर्ज किया गया जबकि मार्जिन में थोड़ी गिरावट आई है. कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए 100% के डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है. कंपनी ने कहा कि 2031 तक इसकी योजना 250 होटल्स और 22000 keys पर पहुंचाना है. वर्तमान में 155 होटल्स और 14294 Keys का नेटवर्क है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ITC Hotels ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 100% यानी हर शेयर पर 1 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी के कुल इक्विटी शेयर की संख्या 208.29 करोड़ है. ऐसे में डिविडेंड के तौर पर यह कंपनी 208 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान करेगी.

कब होगा डिविडेंड का भुगतान?

ITC Hotels ने बताया कि अगर एनुअल जनरल मीटिंग में डिविडेंड प्रस्ताव पर मुहर लग जाती है तो इसका भुगतान 10-14 अगस्त के बीच कर दिया जाएगा.

कब है AGM की बैठक?

BSE को भेजी सूचना में आईटीसी होटल्स ने कहा कि इसकी 3rd एजीएम बैठक 6 अगस्त को होने वाली है.

रिकॉर्ड डेट कब है?

कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए 21 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. मतलब, इस तारीख को जिस शेयर होल्डर्स के डीमैट में यह शेयर होगा उसे इसका भुगतान कर दिया जाएगा.

कितने रीटेल निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड?

मार्च 2026 के मुताबिक, 2246704 रीटेल निवेशकों के पास ITC Hotels का शेयर है. अगर ये रिकॉर्ड डेट तक बने रहते हैं तो इन्हें डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा. बता दें कि रीटेल के पास कंपनी की 13.17% हिस्सेदारी है.

आपके काम की बात

डिविडेंड डीटेलमहत्वपूर्ण जानकारी
डिविडेंड की राशि₹1 प्रति शेयर (100% फेस वैल्यू पर)
कुल डिविडेंड भुगतान₹208 करोड़ से अधिक
रिकॉर्ड डेट (Record Date)21 मई 2026
AGM (वार्षिक बैठक) की तारीख6 अगस्त 2026
संभावित भुगतान तिथि10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 के बीच

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

Q4FY26 में कंसोलिडेटेड आधार पर आईटीसी होटल्स का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 18% ग्रोथ के साथ 1254 करोड़ रुपए, EBITDA 13% ग्रोथ के साथ 466 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 22% ग्रोथ के साथ 314 करोड़ रुपए रहा.

ITC Hotels Q4 Results

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

16% उछाल के साथ रेवेन्यू 4139 करोड़ रुपए रहा
21% उछाल के साथ EBITDA 1424 करोड़ रुपए रहा
39% उछाल के साथ नेट प्रॉफिट 888 करोड़ रुपए रहा
FY26 में कंपनी ने कुल 33 नए होटल्स और 3300+ कमरे साइन किए हैं
मैनेज्ड होटल पाइपलाइन 67 होटल्स और 6700 keys पर पहुंचा
2031 तक कंपनी की योजना 250 होटल और 22000 keys का नेटवर्क पहुंचाना है

इस साल अब तक -21% का निगेटिव रिटर्न

ITC Hotels का शेयर BSE पर 15 मई को 155 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 261 रुपए और लो 137 रुपए है जो इसका लाइफ हाई और लाइफ लो भी है. बता दें कि जनवरी 2025 में डीमर्जर के बाद इसकी लिस्टिंग हुई थी. NSE पर यह शेयर 180 रुपए पर लिस्ट हुई थी.जुलाई 2025 में इस शेयर ने लाइफ हाई और मार्च 2026 में इसने लाइफ लो बनाया था. इस साल अब तक शेयर ने -21% का निगेटिव रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6