60.89% प्रमोटर्स होल्डिंग वाला IT स्टॉक, 115 साल पुराने सरकारी बैंक से मिला बड़ा ऑर्डर; 3 महीने में 41% रिटर्न

IT Stock: शेयर बाजार को दी जानकारी में आईटी कंपनी ने कहा कि वह इस सरकारी बैंक के प्राइवेट क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करेगी और अत्याधुनिक NVIDIA H200 Blackwell GPUs आधारित नेक्स्ट-जेन कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म स्थापित करेगी.
60.89% प्रमोटर्स होल्डिंग वाला IT स्टॉक, 115 साल पुराने सरकारी बैंक से मिला बड़ा ऑर्डर; 3 महीने में 41% रिटर्न

यह पूरा प्रोजेक्ट 5 साल की अवधि में पूरा किया जाएगा. (फोटो सोर्स: Dynacons Systems)

Dynacons Systems Share Price: IT सेक्टर की कंपनी Dynacons Systems & Solutions को पीएसयू बैंक (PSU Bank)सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ₹125.88 करोड़ का एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. शेयर बाजार को दी जानकारी में आईटी कंपनी ने कहा कि वह इस सरकारी बैंक के प्राइवेट क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करेगी और अत्याधुनिक NVIDIA H200 Blackwell GPUs आधारित नेक्स्ट-जेन कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म स्थापित करेगी.

यह पूरा प्रोजेक्ट 5 साल की अवधि में पूरा किया जाएगा. सोमवार को कंपनी ने शेयर बाजारों को इस रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए यह जानकारी दी.

क्यों खास है यह ऑर्डर?

Dynacons Systems के लिए यह डील बड़े पैमाने के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने वाली है. बैंक के सिस्टम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) एप्लिकेशंस के लिए एडवांस GPU सिस्टम से लैस किया जाएगा. यह मॉडल डेवलपमेंट, ट्रेनिंग और इंफ्रेसिंग जैसे हैवी कंप्यूटिंग वर्कलोड को संभालेगा.

बैंक के पुराने टेक्नोलॉजी बैकबोन का आधुनिकीकरण करने के लिए 'Kubernetes' पर आधारित एक मजबूत एंटरप्राइज प्राइवेट क्लाउड और ऑन-प्रिमाइसेस कंटेनर प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा.

Dynacons केवल इस इंफ्रास्ट्रक्चर को सप्लाई और इम्प्लीमेंट ही नहीं करेगी, बल्कि पूरे 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के दौरान मेंटेनेंस, लाइफसाइकिल सपोर्ट और समय-समय पर अपग्रेड की जिम्मेदारी भी संभालेगी.

पैरामीटरडीटेल
क्लाइंट का नामसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
ऑर्डर का प्रकार

प्राइवेट क्लाउड का विस्तार, कंटेनराइजेशन प्लेटफॉर्म की स्थापना और NVIDIA H200 Blackwell GPUs पर आधारित सर्वर

कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू₹125.88 करोड़
समयावधि5 साल
संस्था का प्रकारघरेलू

बैंक की क्या है रणनीति?

115 साल पुराना सरकारी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूटिंग क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक व्यापक टेक्नोलॉजी मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम चला रहा है. यह नया प्लेटफॉर्म बैंक को भविष्य के क्लाउड-नेगेटिव और AI-आधारित ऐप्स को सुरक्षित और स्केलेबल माहौल में चलाने की सुविधा देगा.

हाल ही में मिला था ₹750.82 करोड़ का ऑर्डर

डाइनैकॉन्स सिस्टम्स के लिए बैंकिंग सेक्टर से बैक-टू-बैक बड़े ऑर्डर्स मिलने का सिलसिला जारी है. पिछले मई महीने में, कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से ₹750.82 करोड़ का एक मेगा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था.

वह ऑर्डर देश के केंद्रीय बैंक के 'नेक्स्ट-जेनरेशन डेटा सेंटर प्रोजेक्ट' के लिए प्राइवेट क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और मैनेजमेंट से जुड़ा हुआ था. अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से मिला यह ऑर्डर कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक को और धार देगा.

इस IT कंपनी को लगातार देश के बड़े सरकारी और केंद्रीय बैंकों से बड़े मूल्य के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर्स मिल रहे हैं. यह दिखाता है कि कंपनी की तकनीकी क्षमता पर बड़े वित्तीय संस्थान भरोसा कर रहे हैं. बैंकिंग सेक्टर में AI और क्लाउड कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग के बीच लगातार मजबूत होती ऑर्डर बुक आने वाले दिनों में इस स्टॉक के रेवेन्यू विजिबिलिटी को शानदार बढ़ावा दे सकती है.

प्रमोटर्स होल्डिंग और स्टॉक का प्रदर्शन

Dynacons Systems में प्रमोटर्स की 60.89% हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक की 39.11% होल्डिंग है. स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 1,925.65 रुपए और लो 781.50 रुपए है. शेयर अपने हाई से 35% नीचे है. आईटी स्टॉक एक हफ्ते में 20.38% और 2 हफ्ते में 33.84% तक गिर चुका है. हालांकि, बीते 3 महीने में यह 41.52% और इस साल 23.37% तक बढ़ चुका है.

अवधिबदलाव (%)
1 हफ्ता-20.38%
2 हफ्ते-33.84%
1 महीना-4.03%
3 महीने41.52%
इस साल अब तक23.37%
6 महीने45.40%
1 साल14.44%
2 साल5.61%
3 साल172.92%
5 साल893.38%
10 साल10163.52%

पिछले एक साल में यह 14.44% और 3 साल में 172.92% का शानदार रिटर्न दिया है. वहीं, बीते 5 वर्षों में शेयर ने 893.38% और 10 वर्षों में 10,163.52% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6