किरण मजूमदार शॉ इन्फोसिस के बोर्ड से रिटायर, डी. सुंदरम लेंगे उनकी जगह

Kiran Mazumdar-Shaw's retirement from Infosys board: देश की प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस ने बृहस्पतिवार को अपने निदेशक मंडल से किरण मजूमदार शॉ की रिटायर करने की घोषणा की.
किरण मजूमदार शॉ इन्फोसिस के बोर्ड से रिटायर, डी. सुंदरम लेंगे उनकी जगह

Kiran Mazumdar-Shaw's retirement from Infosys board: देश की प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस ने बृहस्पतिवार को अपने निदेशक मंडल से किरण मजूमदार शॉ की रिटायर करने की घोषणा की. यह आदेश 22 मार्च, 2023 को शॉ का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रभावी हो गया. कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन्फोसिस के बोर्ड ने लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्‍ट (प्रमुख स्वतंत्र निदेशक) पद के लिए नॉमिनेशन और पारिश्रमिक कमिटी की सिफारिश पर 23 मार्च से डी सुंदरम को चुना है.

किरण मजूमदार शॉ 2014 में इन्फोसिस बोर्ड की स्वतंत्र निदेशक नियुक्‍त की गई थीं और 2018 में वह प्रमुख स्वतंत्र निदेशक चुनी गईं. वह नॉमिनेशन और पारिश्रमिक कमिटी एवं सीएसआर कमिटी की अध्यक्ष रहने के साथ-साथ रिस्‍क मैनेजमेंट एवं ईएसजी कमिटियों में भी रह चुकी हैं.

नंदन नीलेकणि ने जताया आभार

Add Zee Business as a Preferred Source

इन्फोसिस के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने कहा, “हम इन्फोसिस परिवार का हिस्सा बनने के लिए किरण का आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने साल तक बोर्ड का मार्गदर्शन किया.” साथ ही उन्होंने सुंदरम को लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में उनके नए रोल के लिए बधाई दी और कंपनी के डेवलपमेंट और बदलाव के लिए उनके प्रयासों की तारीफ की.

2017 से कंपनी के बोर्ड में सुंदरम

किरण मजमूदार की जगह डी सुंदरम को प्रमुख इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है. सुंदरम् साल 2017 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हैं. सुंदरम फाइनेंस के जाने-माने नाम हैं और उनके पास बैंकिंग, इंश्योरेंस और एसेट मैनेजमेंट में करीब 3 दशक का अनुभव है. फिलहाल वो ऑडिट कमेटी, रिस्क मैनेजमेंट कमेटी, स्टेकहोल्डर्स रीलेशनशिप कमेटी, नॉमिनेशन & रेमुनरेशन कमेटी और साइबर सिक्योरिटी रिस्क सब-कमेटी के सदस्य भी हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6