युद्ध के बीच केरल की कंपनी ने इजराइल से पुलिस वर्दी का नया ऑर्डर लेने से इनकार किया

केरल की कंपनी ने इजराइल से पुलिस वर्दी का नया ऑर्डर लेने से साफ मना कर दिया है, उनका कहना है कि जब तक गाजा में छिड़ा युद्ध समाप्त नहीं हो जाता तब तक नए आर्डर नहीं लिए जाएंगे.    
युद्ध के बीच केरल की कंपनी ने इजराइल से पुलिस वर्दी का नया ऑर्डर लेने से इनकार किया

इजराइल के पुलिस बल को पिछले कई वर्षों से वर्दी की आपूर्ति करने वाली केरल की एक कंपनी ने फिलिस्तीन के गाजा में छिड़ा संघर्ष बंद न होने तक कोई नया ऑर्डर लेने से मना कर दिया है. एपेरल प्राइवेट लिमिटेड ने इजराइल और फलस्तीन के आतंकी समूह हमास के बीच छिड़े संघर्ष में निर्दोष लोगों के मारे जाने की खबरें आने के बाद यह फैसला किया है. यह कंपनी पिछले कई वर्षों से इजराइली पुलिस बल के लिए वर्दी की आपूर्ति करती रही है.

आर्डर लेने से किया इनकार
केरल के कन्नूर में स्थित मरियन एपेरल प्राइवेट लिमिटेड ने इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी ग्रूप हमास के बीच छिड़े संघर्ष में निर्दोष लोगों के मारे जाने की खबरें आने के बाद यह फैसला लिया है कि इजराइल से पुलिस वर्दी का नया ऑर्डर नहीं लिया जाएगा. बता दें कि यह कंपनी पिछले कई सालों से इजराइली पुलिस बल के लिए वर्दी की आपूर्ति करती रही है.

कंपनी ऑपरेटर का ये है कहना

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी के ऑपरेटर थॉमस ओलिकल का कहना है कि इस महीने की शुरुआत में पश्चिम एशिया में संघर्ष छिड़ने के बाद भी कंपनी ने कारोबारी योजना में कोई बदलाव न करने का मन बनाया था, लेकिन गाजा में आम लोगों को निशाना बनाए जाने के बाद उसने नए ऑर्डर लेना बंद करने का फैसला किया है.

वीडियो संदेश के जरिए दी सूचना
ओलिकल ने एक वीडियो संदेश में इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि हम वर्ष 2015 से ही इजराइल के पुलिस बल के लिए वर्दियां बनाते आ रहे हैं लेकिन हमास के हमले में आम नागरिकों की हत्या को स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इसी तरह इजरायल की बदले की कार्रवाई भी नहीं स्वीकार की जा सकती है. हालांकि मरियन एपेरल के प्रमुख ने कहा कि उनकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय प्रावधानों के अनुरूप मौजूदा अनुबंधों का पालन करेगी लेकिन यह जंग खत्म न होने तक वर्दी की आपूर्ति का कोई नया ऑर्डर नहीं लेगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6