&format=webp&quality=medium)
BSE 500 में शामिल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी के मुनाफे में 73 फीसदी की दमदार उछाल देखने को मिला है. इसके अलावा रेवेन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी ने ग्रोथ हासिल की है. नतीजतन कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 10 फीसदी डिविडेंड और बोनस शेयर का डबल तोहफा दिया है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ है. पिछले 5 दिन में शेयर 0.02% तक मजबूत हुआ है.
IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है.
बोनस शेयर और अंतरिम डिविडेंड की डीटेल्स
| एक्शन | विवरण | रिकॉर्ड डेट |
| बोनस इश्यू | 1:4 (हर 4 शेयर पर 1 मुफ्त) | घोषित की जानी बाकी है. |
| अंतरिम डिविडेंड | ₹0.10 प्रति शेयर (10%) | 21 फरवरी 2026 |
31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में IRB इंफ्रा का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.1 फीसदी बढ़कर 2,068 करोड़ रुपए हो गय है. वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1968 करोड रुपए था.
325 करोड़ रुपए का मुनाफा
एक नजर में तिमाही नतीजे
| विवरण | Q3 FY26 (₹ करोड़) | Q3 FY25 (₹ करोड़) | बदलाव (%) |
| रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन्स | 2,068 | 1,968 | 5.1% |
| कुल आय | 2,185 | 2,077 | 5.2% |
| कुल खर्च | 1,698 | 1,756 | - 3.3% |
| नेट प्रॉफिट (PAT) | 325 | 187 | 73.8% |
नतीजों से पहले IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE पर 1.24% या 0.55 अंकों की गिरावट के साथ 43.97 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 1.15% या 0.51 अंक कमजोर होकर 43.95 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 54.28 रुपए और 52 वीक लो 38.57 रुपए हैं. कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने में 1.88% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले 1 महीने में शेयर 11.16% तक कमजोर हो चुका है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 IRB इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड के नतीजे कैसे रहे हैं?
IRB इंफ्रा डेवलपर्स ने दमदार नतीजे जारी किए हैं. मुनाफे और रेवेन्यू में मजबूती दर्ज की गई है.
Q2 IRB इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड का मुनाफा कितना बढ़ा है?
IRB इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड का मुनाफा 73 फीसदी बढ़ा है.
Q3 IRB इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड का रेवेन्यू कितना बढ़ा है?
IRB इंफ्रा डेवलपर्स का रेवेन्यू 5 फीसदी बढ़ा है.
Q4 IRB इंफ्रा डेवलपर्स ने क्या डिविडेंड का ऐलान किया है?
IRB इंफ्रा डेवलपर्स ने 10 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया है.
Q5 IRB इंफ्रा डेवलपर्स ने क्या बोनस शेयर का ऐलान किया है?
IRB इंफ्रा डेवलपर्स ने 1:4 बोनस शेयर का ऐलान किया है.