&format=webp&quality=medium)
कंपनी पर विदेशी निवेशकों का बड़ा भरोसा है और 43.84% ओनरशिप है. (प्रतीकात्मक फोटो)
इन्फ्रास्ट्रक्चर स्पेस की कंपनी IRB Infrastructure ने चौथी तिमाही के लिए दमदार रिजल्ट (Q4 Results) जारी किया है जिसके बाद शेयर में भरपूर एक्शन दिख रहा है. रेवेन्यू में गिरावट के बावजूद सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 38% का उछाल आया है. रिजल्ट के बाद शेयर में 5% की तेजी है और यह 21 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. बोर्ड ने 5% के डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: 3 सेशन में 25% उछला ये Defence Stock, लाइफ हाई पर कर रहा ट्रेड; जानें सुपर रैली के 5 बड़े ट्रिगर
IRB Infra के बोर्ड ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 5% यानी हर शेयर पर 5 पैसे के डिविडेंड का ऐलान किया है. FY26 के लिए यह चौथा अंतरिम डिविडेंड जारी किया गया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 26 मई तय किया गया है. 18 जून तक इसका भुगतान कर दिया जाएगा.
कंपनी ने कहा कि ग्रुप लेवल पर टोल रेवेन्यू शेयर भारत के कुल टोल कलेक्शन में 10% है. FY26 में भारत का कुल टोल कलेक्शन 82900 करोड़ रुपए रहा. ग्रुप का टोल कलेक्शन 8436 करोड़ रुपए रहा जो FY25 में 7400 करोड़ रुपए था.
नतीजों के बाद कंपनी के चेयरमैन विरेंद्र महिष्कर ने कहा कि Ganga Expressway के ऑपरेशनल हो जाने के बाद कंपनी के सभी बड़े प्रोजेक्ट्स अब रेवेन्यू जेनरेट करने लगे हैं. कंपनी अब ग्रोथ के नए फेज में एंट्री की तैयारी कर रही है. आने वाले समय में टोल कलेक्शन में सुधार आएगा जिससे प्रॉफिटैबिलिटी बेहतर होगी. ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस सेगमेंट से कंपनी को लगातार इनकम होती रहेगी जो कैशफ्लो हेल्दी रखेगा.
IRB Infrastructure का शेयर 5% की तेजी के साथ 22 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 27 रुपए और लो 18.50 रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर में -3% की गिरावट आई है जबकि इस साल अब तक इसने नेट आधार पर 1% का रिटर्न दिया है. पिछले एक साल का रिटर्न -15% और दो साल का रिटर्न -38% है.
ये भी पढ़ें: मार्केट की उठापटक के बीच इन 3 Stocks में आया तगड़ा ब्रेकआउट, 4 हफ्ते में मिल सकता है 16% तक रिटर्न
IRB Infra देश की लीडिंग इन्फ्रा कंपनी में एक है जो टोल रोड मैनेजमेंट करती है. ग्रुप के पास अभी 28 हाईवे हैं जिसकी लंबाई 17500 किलोमीटर है और 94000 करोड़ रुपए के ये असेट्स् हैं. कंपनी का मार्केट कैप 25600 करोड़ रुपए है. प्रमोटर की हिस्सेदारी 30.79% और पब्लिक ओनरशिप 69.21% है.