Indigo के बोर्ड में नीति आयोग के पूर्व CEO की एंट्री, अमिताभ कांत को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, शेयर पर रखें नजर

Indigo Airlines: एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को नया नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.
Indigo के बोर्ड में नीति आयोग के पूर्व CEO की एंट्री, अमिताभ कांत को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, शेयर पर रखें नजर

देश की दिग्गज इंडिगो एयरलाइन की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने अमिताभ कांत को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में एक नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया है. एयरलाइन कंपनी ने मार्केट बंद होने के बाद शेयर बाजार को ये जानकारी दी है. अमिताभ कांत की यह नियुक्ति रेगुलेटर और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है. गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान 3 की सबसे ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है. इस डेवलपमेंट के बाद शुक्रवार को शेयर में एक्शन दिख सकता है.

G20 की अध्यक्षता, स्टार्टअप, मेक इन इंडिया जैसी नीतियां

इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक अमिताभ कांत देश के सम्मानित पूर्व भारतीय नौकरशाह है. इसके अलावा वह भू-राजनीतिक रणनीतिकार, नौकरशाह और गर्वनेंस रिफॉर्मर भी हैं. अमिताभकांत ने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, अतुल्य भारत और गॉड्स ओन कंट्री जैसी कई नीतियों को संचालित किया है. इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में G20 की अध्यक्षता के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भारत के शेरपा के तौर पर काम किया था. उनकी लीडरशिप में ऐतिहासिक नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन को पूरा किया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

नीति आयोग के रहे थे CEO

अमिताभ कांत ने छह साल तक नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर टरांसफॉर्मिंग इंडिया यानी नीति आयोग के CEO भी रहे हैं. उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत कई बड़ी स्थिरता पहलों का नेतृत्व भी किया है. अमिताभ कांत ने कहा है कि, 'मैं इंडिगो के बोर्ड में शामिल होकर बहुत खुश हूं. इंडिगो भारत के लिए नए बाजार खोलेगा. हमारे एयरपोर्ट को कनेक्टिविटी और कॉमर्स के वैश्विक केंद्र के तौर पर बदलेगा. इससे टूरिज्म, बिजनेस और निवेश को बढ़ावा मिलेगा.

इंडिगो चेयरमैन ने कही ये बात

इंडिगो के चेयरमैन के मुताबिक विक्रम सिंह ने कहा है कि अमिताभ कांत का बोर्ड में स्वागत करते हुए काफी खुशी हो रही है. अमिताभ कांत राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर बड़ा प्रशासनिक अनुभव वाले एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं. वैश्विक की सफल प्रोजेक्ट्स के मैनेजमेंट से विकसित हुए उनके नेतृत्व के गुण इंडिगो, खास तौर से इसके तेजी से हो रहे अंतरराष्ट्रीय विस्तार में, बहुत लाभान्वित करेंगे. इंडिगो रोजाना 2200 से ज्यादा रोजाना उड़ानें रोजाना संचालित करती है.

इंडिगो का शेयर गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान 3.15% या 187.40 की गिरावट के साथ 5765.85 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 3.11 % या फिर 185 अंकों की गिरावट के साथ 5,771 रुपए पर बंद हुआ है. एयरलाइन कंपनी का शेयर इस साल 25.57% तक रिटर्न दे चुका है. वहीं, शेयर का छह महीने का रिटर्न 29.21% और सालभर का रिटर्न 34.87% है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6