&format=webp&quality=medium)
Intellect Design Q2 Results.
Q2 Results: फिनेटक सर्विस इंटेलेक्ट डिजाइन ने सितंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन जारी किया है. कंपनी के मुनाफे में 94% और रेवेन्यू में करीब 36% का ग्रोथ दर्ज किया गया. मार्जिन्स में भी बड़ा सुधार दर्ज किया गया है. नतीजों के बाद शेयर में 9% की तेजी है और यह 1135 रुपए (Intellect Design Share Price) पर कारोबार कर रहा है. आइए पूरी डीटेल जानते हैं.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q2 में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 94% ग्रोथ के साथ 102.2 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू करीब 36% ग्रोथ के साथ 758 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 90% ग्रोथ के साथ 153.4 करोड़ रुपए रहा जबकि मार्जिन 14.46% से बढ़कर 20.24% रहा. बता दें कि Q1 में कंपनी का रेवेन्यू 701 करोड़ रुपए, EBITDA 176 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 94.5 करोड़ रुपए था. तिमाही आधार पर भी कंपनी का प्रदर्शन Q2 में बेहतर हुआ है.
FY26 की पहली छमाही में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो सालाना आधार पर ऑपरेशन रेवेन्यू 1160 करोड़ रुपए से बढ़कर 1458 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 247 करोड़ रुपए से बढ़कर 360 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 127.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 197 करोड़ रुपए रहा.
Intellect Design एक फिनेटक कंपनी है जो एंटरप्राइजेज को फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी सर्विस देती है. यह कंपनी बैंकिंग, फाइनेंशियल्स, वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी, इंश्योरेंस कंपनियों और कैपिटल मार्केट कंपनियों को सर्विस देती है. इसके 57 से अधिक देशों में 500 से अधिक क्लाइंट है. यह शेयर 1135 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जून के महीने में शेयर ने 1255 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 13%, एक महीने में 16% और इस साल अब तक 17% का नेट रिटर्न दिया है.
वेंचुरा सिक्योरिटीज ने इसी हफ्ते 28 अक्टूबर को Intellect Design को लेकर एक टेक्निकल रिपोर्ट जारी की थी. उस समय यह शेयर 1044 रुपए पर था और BUY की सलाह दी गई थी. 1510 रुपए का टारगेट और 832 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया था. ब्रोकरेज ने कहा था कि इस शेयर का पहला सपोर्ट लेवल 970-940 रुपए की रेंज में है और अगर इसने 915 रुपए का भी स्तर तोड़ दिया तो दूसरा सपोर्ट लेवल 892-870 रुपए पर है.
Q1. Q2 में Intellect Design का मुनाफा कितना बढ़ा?
कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 94% बढ़कर ₹102.2 करोड़ रहा.
Q2. सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू कितना रहा?
रेवेन्यू 36% बढ़कर ₹758 करोड़ रहा.
Q3. मार्जिन में कितना सुधार दर्ज हुआ?
मार्जिन 14.46% से बढ़कर 20.24% पर पहुंच गया.
Q4. H1FY26 में नेट प्रॉफिट कितना रहा?
पहली छमाही में नेट प्रॉफिट ₹127.3 करोड़ से बढ़कर ₹197 करोड़ रहा.
Q5. ब्रोकरेज हाउस Ventura Securities ने क्या टारगेट दिया है?
Ventura Securities ने स्टॉक पर BUY रेटिंग के साथ ₹1510 का टारगेट और ₹832 का स्टॉपलॉस दिया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
