&format=webp&quality=medium)
Inox Wind Share Price: विंड एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर आईनॉक्स विंड (Inox Wind) को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएलसी इंडिया (NLC India) से 50 मेगावाट (MW) की विंड एनर्जी प्रोजेक्ट (Wind Energy Project) का ठेका मिला है. आईनॉक्स विंड की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह प्रोजेक्ट गुजरात के कच्छ जिले में मेगा दयापार साइट से जुड़ी है. Inox Wind के शेयर ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. 1 साल में इसमें 350 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है.
BSE को दी जानकारी के मुताबिक, आईनॉक्स विंड लिमिटेड (IWL) को एनएलसी इंडिया (NLC India) से 50-मेगावाट आईएसटीएस (इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम) से जुड़ी विंड एनर्जी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है.
आईनॉक्स विंड (Inox Wind) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कैलाश ताराचंदानी ने बयान में कहा, एनएलसी इंडिया (NLC India) की यह प्रोजेक्ट भारतीय बाजार में एक व्यापक विंड एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में आईनॉक्स विंड की साख को और मजबूत करती है.
विंड एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर आईनॉक्स विंड (Inox Wind) ने निवेशकों को मोटा मुनाफा दिया है. एक महीन में शेयर में 20 फीसदी का उछाल आया है. 6 महीने में शेयर 140 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है. एक साल की बात करें, तो शेयर ने करीब 360 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया. मंगलवार (9 जनवरी 2024) Inox Wind का शेयर 4 फीसदी की गिरावट के साथ 474.65 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 15,454.85 करोड़ रुपये है.