74.17% प्रमोटर्स शेयरहोल्डिंग, 2 महीने पहले लिस्ट हुई थी कंपनी; मिला ₹26.35 करोड़ का सरकारी ऑर्डर- शेयर 39% नीचे

Innovision Share Price: कंपनी ने गुरुवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को मध्य प्रदेश में स्थित मुंदियार टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन और संबंधित सुविधाओं के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. पिछले एक हफ्ते के भीतर कंपनी को NHAI से दूसरा बड़ा LoA मिला है, यानी कि कंपनी का ऑर्डर फ्लो और कारोबार मजबूत है.
74.17% प्रमोटर्स शेयरहोल्डिंग, 2 महीने पहले लिस्ट हुई थी कंपनी; मिला ₹26.35 करोड़ का सरकारी ऑर्डर- शेयर 39% नीचे

Innovision Ltd को NHAI से दूसरा ऑर्डर मिला. (प्रतीकात्मक तस्वीर: innovision.co.in)

Innovision Share Price: शेयर बाजार में कुछ महीने पहले ही लिस्ट हुई स्मॉलकैप कंपनी Innovision Limited को एक बार फिर से NHAI (National Highways Authority of India) से बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने गुरुवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को मध्य प्रदेश में स्थित मुंदियार टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन और संबंधित सुविधाओं के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है.

खास बात यह है कि पिछले एक हफ्ते के भीतर कंपनी को NHAI से दूसरा बड़ा LoA मिला है, यानी कि कंपनी का ऑर्डर फ्लो और कारोबार मजबूत है.

NHAI से मिले वर्क ऑर्डर की पूरी डीटेल

कंपनी को मिला नया Letter of Award (LoA) मध्य प्रदेश के बारां-शिवपुरी सेक्शन पर स्थित मुंदियार फी प्लाजा के लिए है. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत Innovision को टोल शुल्क संग्रह (User Fee Collection) के साथ-साथ आसपास के टॉयलेट ब्लॉक्स के रखरखाव और आवश्यक उपभोग सामग्री की व्यवस्था भी करनी होगी. कंपनी के अनुसार इस ऑर्डर का कुल मूल्य करीब ₹26.35 करोड़ है और इसका कार्यकाल 11 जुलाई 2026 से एक वर्ष का रहेगा. यह पूरी तरह घरेलू (Domestic) कॉन्ट्रैक्ट है.

एक हफ्ते में NHAI से दूसरा बड़ा LoA

इससे पहले 27 मई 2026 को भी Innovision को NHAI से टोल कलेक्शन और फैसिलिटी मेंटेनेंस का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला था. उस समय कंपनी को करीब ₹36.57 करोड़ का LoA मिला था. यानी सिर्फ कुछ दिनों के भीतर कंपनी को NHAI से कुल मिलाकर लगभग ₹63 करोड़ से ज्यादा के नए ऑर्डर मिले हैं. लगातार मिल रहे सरकारी ऑर्डर कंपनी की मजबूत मौजूदगी और एक्जीक्यूशन क्षमता फोकस में है.

FY26 में 25% बढ़ा मुनाफा

हाल ही में कंपनी ने FY26 के नतीजे भी जारी किए थे. Innovision ने पूरे वित्त वर्ष में मजबूत प्रदर्शन करते हुए करीब 25% PAT ग्रोथ दर्ज की. कंपनी के राजस्व, EBITDA और मुनाफे में सुधार देखने को मिला था. मैनेजमेंट के मुताबिक बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी, बिजनेस मिक्स में सुधार और अलग-अलग वर्टिकल्स में मजबूत एक्जीक्यूशन की वजह से प्रदर्शन अच्छा रहा.

Innovision FY26 Q4 Results

क्या करती है कंपनी?

Innovision एक इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विसेज कंपनी है, जिसका कारोबार कई क्षेत्रों में फैला हुआ है. कंपनी मैनपावर सॉल्यूशंस, टोल मैनेजमेंट, स्किल डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज में सक्रिय है. इसके अलावा कंपनी अपनी सहायक इकाई Aerodrone Robotics के जरिए ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, Drone-as-a-Service (DAAS), एरियल इंटेलिजेंस और सर्विलांस जैसे तेजी से बढ़ते सेक्टरों में भी विस्तार कर रही है.

Innovision Limited में प्रमोटर्स की बड़ी होल्डिंग

प्रमोटर्स के पास कंपनी में 74.17% की होल्डिंग है. FIIs के पास भी 2.24% की होल्डिंग है. शेयर में 38,234 रिटेल निवेशकों ने पैसा लगा रखा है.

Innovision Shareholding Pattern

Innovision के शेयर का प्रदर्शन कैसा है?

मार्च 2026 में Innovision Limited का ₹323 करोड़ का IPO आया था. इसे कमजोर प्रतिक्रिया मिली थी. इसका प्राइस बैंड घटाकर ₹494-519 प्रति शेयर किया गया था. कंपनी के शेयर 23 मार्च 2026 को BSE और NSE पर लिस्ट हुए. हालांकि लिस्टिंग भी कमजोर थी और शेयर डिस्काउंट पर ₹467.70 के भाव पर बाजार में लिस्ट हुआ था.

फिलहाल शेयर ऑल टाइम लो पर ट्रेड कर रहा है. गुरुवार को ये 1.8% गिरकर 284 रुपये पर बंद हुआ है. आज इसने 283 रुपये पर नया लो बनाया है. लिस्टिंग के बाद शेयर 1 महीने में करीब 40% गिरा हुआ है. 2 हफ्तों में 24.65% और 1 हफ्ते में 24.1% गिरा हुआ है.

निवेशकों के लिए क्या है मतलब?

लगातार मिल रहे NHAI ऑर्डर, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में बढ़ती भागीदारी और ड्रोन जैसे नए कारोबारों में विस्तार Innovision के लिए पॉजिटिव संकेत हैं. साथ ही FY26 में वित्तीय प्रदर्शन यह दिखाता है कि कंपनी अपने मौजूदा व्यवसायों से भी स्थिर ग्रोथ हासिल कर रही है. हालांकि, शेयर का प्रदर्शन चिंताजनक है, ऐसे में आने वाले समय में नए ऑर्डर्स और उभरते बिजनेस सेगमेंट कंपनी के प्रदर्शन पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6