हाई से 40% नीचे आया ये इंफ्रा स्टॉक! वीकेंड में मिला ₹1,184 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

कंपनी को 3 अप्रैल 2026 को इस प्रोजेक्ट के लिए 'लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस' (LoA) हासिल हुआ है. ऑर्डर मिलने की खबर वीकेंड में आई है. ऐसे में सोमवार को जब बाजार खुलेंगे तो इस शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है.
हाई से 40% नीचे आया ये इंफ्रा स्टॉक! वीकेंड में मिला  ₹1,184 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

इंफ्रा कंपनी को अप्रैल में कुल 2 ऑर्डर मिल चुके है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)

दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स (J. Kumar Infraprojects) ने में बड़ी डील साइन की है. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक जे कुमार इंफ्रा को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में इंटरनेशनल एग्ज़ीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए ₹1,184 करोड़ का ऑर्डर मिला है.

कंपनी को 3 अप्रैल 2026 को इस प्रोजेक्ट के लिए 'लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस' (LoA) हासिल हुआ है. ऑर्डर मिलने की खबर वीकेंड में आई है. ऐसे में सोमवार को जब बाजार खुलेंगे तो इस शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है.

प्रोजेक्ट की खासियतें

Add Zee Business as a Preferred Source

विशाल क्षमता- यह कन्वेंशन सेंटर लखनऊ के वृंदावन योजना (सेक्टर-15) में बनेगा, जिसमें एक साथ 10,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी.

अथॉरिटी- यह ऑर्डर लोक निर्माण विभाग (PWD), लखनऊ के PMGSY सर्कल द्वारा दिया गया है.

प्रोजेक्ट कॉस्ट- ₹1,184 करोड़ की इस राशि में सभी टैक्स और लेबर सेस शामिल हैं, हालांकि इसमें GST अलग से देना होगा.

EPC मोड- प्रोजेक्ट का काम डिजाइन, इंजीनियरिंग और प्रोक्योरमेंट (EPC मोड) के आधार पर किया जाएगा.

समय सीमा- कंपनी को इस भव्य प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 24 महीने का समय दिया गया है.

ऑर्डर डोमेस्टिक या इंटरनेशनल?

कंपनी ने कहा यह एक डोमेस्टिक प्रोजेक्ट है. पूरी तरह भारत में ही पूरा होगा.

jkumar infra

प्रोजेक्ट में क्या होगा?

  • डिजाइन से लेकर निर्माण तक पूरा काम
  • बड़े स्तर का कन्वेंशन और एग्जीबिशन इंफ्रास्ट्रक्चर
  • आधुनिक सुविधाओं के साथ इंटरनेशनल स्तर का सेंटर

प्रोजेक्ट प्रोफाइल

डीटेल्स
ऑर्डर किसे मिलाजे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स
प्रोजेक्ट का नामइंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर
लोकेशनसेक्टर-15, वृंदावन योजना, लखनऊ
कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू1,184 करोड़ रुपए
समय सीमा24 महीने
अवॉर्ड की तारीख3 अप्रैल 2026

NHAI से ₹2,360 करोड़ का वर्क ऑर्डर

इससे पहले, 1 अप्रैल 2026 को जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स के जॉइंट वेंचर (JV) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से एक बड़ा प्रोजेक्ट हासिल हुआ था. यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में वधावन बंदरगाह की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए है, जिसकी कुल लागत ₹2,360 करोड़ है.

कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

  • यह 4-लेन (8-लेन तक विस्तार योग्य) एक्सप्रेसवे का निर्माण है.
  • यह एक्सप्रेसवे प्रस्तावित वधावन पोर्ट को एनएच 48 (NH 48) पर स्थित तावा गांव से जोड़ेगा.
  • इस डिजाइन की कुल लंबाई 32.180 किलोमीटर है.
  • प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹2,360 करोड़ है.
  • इसे EPC मोड पर पूरा किया जाएगा.
  • इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने के लिए 30 महीने का समय निर्धारित किया गया है.
  • यह वर्क ऑर्डर J. Kumar-SDPL को हासिल हुआ है.

शेयर का प्रदर्शन

  • लास्ट सेशन में स्टॉक 454.75 रुपए पर बंद हुआ.
  • स्टॉक का 52 वीक हाई 764 रुपए और लो 424.60 रुपए है.
  • हाई से शेयर 40% नीचे ट्रेड कर रहा है.
  • एक हफ्ते में शेयर 4.78% और 2 हफ्ते में 7.66% तक गिरा है.
  • बीते 3 महीने में स्टॉक में 24.52% और 6 महीने में 30% तक गिरावट आई है.
  • पिछले एक साल में स्टॉक 34.22% और 2 साल में 30% करेक्ट हो चुका हैय
  • हालांकि, पिछले 3 साल में स्टॉक में 78.65% की तेजी आई है.
  • जबकि बीते 5 साल में शेयर ने 134.35% रिटर्न दिए हैं.
DurationChange %
1 Week-4.78
2 Week-7.66
1 Month-11.03
3 Months-147.70
YTD-20.94
6 Months-20.94
1 Year-34.22

कंक्लूजन

लखनऊ में 10,000 की क्षमता वाला सेंटर बनने से शहर में बड़े निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. साथ ही, वृंदावन योजना और आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट की कीमतों और मांग में भी इजाफा देखने को मिल सकता है. निवेशकों के लिए जे. कुमार इंफ्रा की बढ़ती 'ऑर्डर बुक' एक सकारात्मक संकेत है.

Live TV


आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. यह प्रोजेक्ट कितने समय में पूरा होगा?
24 महीनों में.

Q2. प्रोजेक्ट की लागत कितनी है?
₹1,184 करोड़ (GST अलग).

Q3. यह प्रोजेक्ट क्यों महत्वपूर्ण है?
बड़े स्तर का कन्वेंशन सेंटर, शहर की इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षमता बढ़ेगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6