Maharatna PSU से इस कंपनी को मिला ₹1,126 करोड़ का ऑर्डर! शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, 5 साल में 317% रिटर्न

Infra Stock: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी के शेयर में सोमवारको 20% का अपर सर्किट लगा. कंपनी के शेयर में यह तेजी एक बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई.
Maharatna PSU से इस कंपनी को मिला ₹1,126 करोड़ का ऑर्डर! शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, 5 साल में 317% रिटर्न

Infra Stock.

Infra Stock: शेयर बपाजार में तेजी के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी RPP Infra Projects के शेयर में सोमवार (1 सितंबर) को 20% का अपर सर्किट लगा. कंपनी के शेयर में यह तेजी एक बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई. कारोबार के अंत में शेयर 157.76 रुपये पर बंद हुआ.

कितने बड़ा मिला ऑर्डर

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी को महारत्न पीएसयू (Maharata PSU) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) से ₹1,125.94 करोड़ का एक बड़ा ठेका मिला है. यह ठेका फैक्ट्री-फिनिश्ड स्टील स्ट्रक्चर के निर्माण और सप्लाई के लिए है, जिन्हें देशभर के अलग-अलग प्रोजेक्ट साइट्स पर भेजा जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- ऑर्डर के दम पर 7% चढ़ा ये Power Stock, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और भागेगा शेयर, दिया ये बड़ा टारगेट

क्या है इस डील में खास

  • यह ऑर्डर 29 अगस्त को जारी लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) के जरिए दिया गया है.
  • ठेके को 60 महीनों में पूरा करना है.
  • इसके तहत एक आधुनिक फैब्रिकेशन शॉप स्थापित की जाएगी और उच्च गुणवत्ता वाले स्टील स्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे.
  • यह प्रोजेक्ट BHEL के देशभर में चल रहे कई प्रोजेक्ट्स के लिए अहम होगा.

कंपनी ने क्या कहा?

RPP Infra ने इस ऑर्डर को अपने ग्रोथ प्लान का एक बड़ा मील का पत्थर बताया है. कंपनी का कहना है कि यह डील यह दिखाती है कि BHEL जैसी बड़ी सरकारी कंपनी को उन पर भरोसा है. इससे कंपनी को भविष्य में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर्स के अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बोली लगाने का मौका मिलेगा.

शेयर में जोरदार उछाल

डील की घोषणा के बाद RPP Infra Projects के शेयर में जबरदस्त तेजी देखी गई और NSE पर 20% उछाल के साथ ₹157.76 पर बंद हुआ. कंपनी का शेयर Upper Circuit को भी छू गया.

RPP Infra Projects Share Performance

इंफ्रा स्टॉक का 52 वीक हाई 255.30 रुपये है, जो इसने 18 दिसंबर 2024 को बनाया था. वहीं, 52 वीक लो 108.58 रुपये है, जो इसने 18 अगस्त 2025 को टच किया है. कंपनी का मार्केट कैप 782.27 करोड़ रुपये है.

स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो 2 हफ्ते में यह 28% और 1 महीने में 23% से ज्यादा बढ़ चुका है. जबकि बीते 6 महीने शेयर में 35% से ज्यादा की तेजी आई है. पिछले 5 साल में शेयर ने 317% का दमदार रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6