सोमवार को फोकस में रहेगा ये इंफ्रा स्टॉक, AAI से मिला ₹302 करोड़ का ऑर्डर, हाई से 38% नीचे शेयर

PNC Infratech Share Price: इंफ्रा कंपनी उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट पर एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर बनकर उभरी है. यह इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट है, जिसकी बोली कीमत GST को छोड़कर ₹302.44 करोड़ है. 
सोमवार को फोकस में रहेगा ये इंफ्रा स्टॉक, AAI से मिला ₹302 करोड़ का ऑर्डर, हाई से 38% नीचे शेयर

  (प्रतीकात्मक फोटो)

PNC Infratech Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक (PNC Infratech) ने बड़ा अपडेट दिया है. शुक्रवार को देर रात शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इंफ्रा कंपनी उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट पर एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर बनकर उभरी है. यह इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट है, जिसकी बोली कीमत GST को छोड़कर ₹302.44 करोड़ है.

इस ऑर्डर से PNC Infratech की ऑर्डर बुक को और मजबूती मिलेगी और कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो में एक बड़ा प्रोजेक्ट जुड़ जाएगा. बता दें कि शुक्रवार को इंफ्रा स्टॉक 3.56 फीसदी की गिरावट के साथ ₹204.50 पर बंद हुआ.

ऑर्डर के तहत कंपनी क्या करेगी?

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट के तहत एयरपोर्ट के सिटीसाइड और एयरसाइड दोनों क्षेत्रों में व्यापक कंस्ट्रक्शन वर्क किए जाएंगे. सिटीसाइड काम में नए घरेलू टर्मिनल भवन का निर्माण, पार्किंग सुविधा, इलेक्ट्रिकल सब-स्टेशन, एप्रोच रोड, सहायक संरचनाएं और अन्य संबद्ध काम शामिल हैं.

इसके अलावा परियोजना में MEP (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग) और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्य भी किए जाएंगे. साथ ही एयरपोर्ट, आईटी और सिक्योरिटी सिस्टम्स की स्थापना की जाएगी. कॉन्ट्रैक्ट में इन प्रणालियों के संचालन, रखरखाव, ऑपरेशन और AICMC की जिम्मेदारी भी शामिल है.

कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर एक घरेलू संस्था, यानी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), द्वारा दिया गया है. साथ ही कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह लेन-देन संबंधित पक्ष की श्रेणी में नहीं आता है. कंपनी के प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या समूह की किसी भी कंपनी की AAI में कोई हिस्सेदारी या हित नहीं है. इसलिए यह ऑर्डर पूरी तरह स्वतंत्र और व्यावसायिक आधार पर हासिल हुआ है.

डीटेल्स
संस्था का नामAAI
ऑर्डर का प्रकारईपीसी कॉन्ट्रैक्ट
प्रोजेक्ट का स्थानपंतनगर एयरपोर्ट, उत्तराखंड
पूरा होने की अवधि24 महीने
ऑर्डर की वैल्यू₹302.44 करोड़

22 मई को मिले थे दो 2 ऑर्डर

इसके पहले PNC Infratech ने 22 मई को जानकारी दी थी कि उसे नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से दो HAM (Hybrid Annuity Model) आधारित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 22 मई 2026 को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिले थे. इन दोनों परियोजनाओं की कुल बिड प्रोजेक्ट कॉस्ट (BPC) ₹3,483 करोड़ है, जिसमें GST शामिल नहीं है. कंपनी को ये दोनों LOA 22 मई 2026 को हासिल हुए थे.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगा और आने वाले वर्षों में रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है. HAM मॉडल के तहत बनने वाली ये राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण योगदान देंगी.

अवधिबदलाव (%)
1 हफ्ता-5.37
2 हफ्ते-6.06
1 महीना-5.43
3 महीने-1.21
YTD-18.72
6 महीने-17.36
1 वर्ष-32.44
2 वर्ष-60.92
3 वर्ष-33.24
5 वर्ष-20.21
10 वर्ष79.39

स्टॉक का प्रदर्शन

PNC इंफ्राटेक का मौजूदा भाव ₹204.50 है. स्टॉक का 52 वीक हाई पर ₹331.80 है जबकि 52 वीक लो ₹158.17 है. शेयर अपने हाई से 38% से ज्यादा करेक्ट हो चुका है. एक हफ्ते में शेयर 5.37% टूटा जबकि जनवरी 2026 से अब तक शेयर 18.72% गिरा. पिछले एक साल में शेयर में 32.44% और 2 वर्षों में 60.92% की गिरावट आई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6