दिग्गज इंफ्रा कंपनी को मिला ₹5000 करोड़ का ऑर्डर, शेयर 3% से ज्यादा बढ़ा, रखें नजर

Infra Stocks: दिग्गज इंफ्रा कंपनी को हैदराबाद और चेन्नई में रेजिडेंशियल और कमर्शियल टावर्स के कंस्ट्रक्शन के लिए ब्रिगेड ग्रुप (Brigade Group) से बड़ा ऑर्डर मिला है.
दिग्गज इंफ्रा कंपनी को मिला ₹5000 करोड़ का ऑर्डर, शेयर 3% से ज्यादा बढ़ा, रखें नजर

LT Stocks: इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड (L&T) ने शुक्रवार (21 मार्च) को बताया कि उसे हैदराबाद और चेन्नई में रेजिडेंशियल और कमर्शियल टावर्स के कंस्ट्रक्शन के लिए ब्रिगेड ग्रुप (Brigade Group) से बड़ा ऑर्डर मिला है. ऑर्डर मिलने की खबर के बाद BSE पर इंफ्रा स्टॉक 3.14 फीसदी बढ़कर 3454.40 रुपये पर पहुंच गया.

L&T Ordre: ₹5000 करोड़ का ऑर्डर

एक्सचेंज फाइलिंग में लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro) कहा कि यह ऑर्डर कंपनी के बिल्डिंग और फैक्ट्रीज वर्टिकल द्वारा पाया है और यह किसी निजी ग्राहक से मिली सबसे बड़ी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है. एलएंडटी उन ऑर्डरों को "Large" के रूप में परिभाषित करता है जिनका ऑर्डर मूल्य ₹2,500 करोड़ से ₹5,000 करोड़ के बीच होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! यहां 10 अप्रैल से MSP पर होगी सरसों-चना की खरीद, किसान 1 अप्रैल से करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए डीटेल

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

ब्रिगेड ग्रुप (Brigade Group) ने एलएंडटी से हैदराबाद के कोकापेट में नियोपोलिस (Neopolis) में ब्रिगेड गेटवे रेजिडेंस बनाने के लिए कहा है. इस प्रोजेक्ट में दो लग्जरी टावर होंगे और इसमें हैदराबाद की सबसे ऊंची इमारतों में से एक होगी. कंपनी को हैदराबाद के कोकापेट में ब्रिगेड वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (Brigade World Trade Centre) बनाने के लिए भी कहा गया है, जो 200 मीटर से अधिक ऊंचा और 50 मंजिलों से अधिक का एक कमर्शियल टावर होगा. इसमें रिटेल स्पेस और ब्रिगेड नियोपोलिस नामक एक पांच सितारा होटल भी शामिल होगा.

अन्य दो प्रोजेक्ट्स में चेन्नई में ब्रिगेड अल्टियस (Brigade Altius) का निर्माण शामिल है, जिसमें तीन सिग्नेचर टावर होंगे और चेन्नई में ब्रिगेड मॉर्गन हाइट्स का निर्माण शामिल है. एलएंडटी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स को डिजाइन-एंड-बिल्ड आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा.

L&T Share Price

दिग्गज इंफ्रा स्टॉक का 52 वीक हाई 3,963 रुपये है, जो इसने 10 दिसंबर 2024 को बनाया है. 52 वीक लो 3,141.30 रुपये है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 4,70,928.68 करोड़ रुपये है. शेयर अपने हाई से 15.45 फीसदी नीचे है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6