75 देशों में फैला है कारोबार, आज मिला ₹2,002 करोड़ का नया ऑर्डर; इंफ्रा स्टॉक पर रखें नजर

Order News: बड़े ऑर्डर मिलने के बावजूद सोमवार को कंस्ट्रक्शन स्टॉक में गिरावट आई है और यह 1.39% गिरकर ₹1280.95 पर ट्रेड कर रहा है.
75 देशों में फैला है कारोबार, आज मिला ₹2,002 करोड़ का नया ऑर्डर; इंफ्रा स्टॉक पर रखें नजर

 ग्लोबल स्तर पर 75 से ज्यादा देशों में कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. (File Image)

Kalpataru Projects International Share Price: इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सेक्टर की दिग्गज कंपनी कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (KPIL) और उसकी अंतरराष्ट्रीय सहायक कंपनियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में करीब ₹2,002 करोड़ के नए ऑर्डर्स हासिल किए हैं.

हालांकि, बड़े ऑर्डर मिलने के बावजूद सोमवार को कंस्ट्रक्शन स्टॉक में गिरावट आई है और यह 1.39% गिरकर ₹1280.95 पर ट्रेड कर रहा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

किन सेक्टर्स में ये ऑर्डर्स मिले?

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, Kalpataru Projects International को ये नए प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से तीन बड़े बिजनेस सेगमेंट्स में मिले हैं.

* पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D)- इस सेगमेंट के जरिए कंपनी मिडिल ईस्ट और नॉर्डिक्स जैसे हाई-ग्रोथ मार्केट्स में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी.

* बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्रीज (B&F)- इस वर्टिकल में कंपनी को अपने पुराने और भरोसेमंद ग्राहकों से दोबारा नए काम मिले हैं.

* रेलवे- रेलवे बिजनेस के तहत कंपनी को भारत के घरेलू मेट्रो रेल सेगमेंट में अपना दबदबा बढ़ाने का मौका मिला है.

भविष्य की ग्रोथ को लेकर भरोसा

ऑर्डर्स मिलने पर खुशी जताते हुए कल्पतरु प्रोजेक्ट्स के एमडी और सीईओ मनीष मोहंत ने कहा कि T&D सेक्टर के ये ऑर्डर्स मिडिल ईस्ट और नॉर्डिक्स के तेजी से बढ़ते बाजारों में हमारी स्थिति को और मजबूत करते हैं. इसके साथ ही, B&F बिजनेस में हमारे पुराने ग्राहकों ने हम पर दोबारा भरोसा जताया है और रेलवे बिजनेस ने घरेलू मेट्रो रेल सेगमेंट में हमारे फुटप्रिंट को और पुख्ता किया है. हम अपने सभी सेक्टर्स में भविष्य की ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं.

मजबूत ऑर्डर बुक

Kalpataru Projects International के पास मजबूत ऑर्डर बुक है. कंपनी ने दुनियाभर में 1400 करोड़ डॉलर से ज्यादा का ऑर्डर पूरा किया है. कंपनी के पास 690 करोड़ डॉलर का ऑर्डर बुक है. 300 से ज्यादा प्रोजेक्ट अंडर कंस्ट्रक्शंस हैं.

कंपनी का बिजनेस प्रोफाइल

Kalpataru Projects International एक स्पेशलाइज्ड EPC कंपनी है. यह पावर ट्रांसमिशन, बिल्डिंग्स व फैक्ट्रीज, वॉटर सप्लाई व इरिगेशन, रेलवे, ऑयल एंड गैस पाइपलाइंस, अर्बन मोबिलिटी, हाईवेज और एयरपोर्ट्स जैसे डाइवर्सिफाइड सेक्टर्स में काम करती है. मौजूदा समय में कंपनी दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रही है, जबकि ग्लोबल स्तर पर 75 से ज्यादा देशों में इसकी मजबूत मौजूदगी है.

अवधिबदलाव (%)
1 हफ्ता1.17%
2 हफ्ता3.88%
1 महीना3.16%
3 महीना4.30%
YTD7.25%
6 महीना8.92%
1 साल13.09%
2 साल7.54%
3 साल139.21%
5 साल210.40%
10 साल432.84%

शेयरहोल्डिंग पैटर्न और शेयर का प्रदर्शन

Kalpataru Projects International में प्रमोटर्स की 33.58% हिस्सेदारी है. FII/DII की हिस्सेदारी क्रमश: 10.92%/45.12% है. पब्लिक होल्डिंग 10.38% है.

स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो 2 हफ्ते में यह 3.88% और इस साल अब तक 7.25% चढ़ा है. पिछले एक साल में स्टॉक 13% और 2 साल में 7.54% उछला है. पिछले 3 साल में स्टॉक ने 139.21% , 5 साल में 210.40% और 10 साल में 432.84% का शानदार रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6