&format=webp&quality=medium)
Infosys Q1 Results: आईटी सेक्टर में भारत की दिग्गज कंपनी Infosys ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद FY26 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. इस तिमाही में कंसो मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है. कंसो आय भी अनुमान से ऊपर आया है. कंपनी का EBIT 8803 करोड़ पर रहा है. तिमाही दर तिमाही इसमें बढ़ोतरी हुई है.
IT दिग्गज Infosys ने FY26 की पहली तिमाही (Q1) में ₹6,921 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही से 9% ज़्यादा है. वहीं, रेवेन्यू ₹42,279 करोड़ रहा, जो 7.5% की सालाना बढ़त को दिखाता है. डॉलर टर्म्स में रेवेन्यू $4,941 मिलियन रहा, जिसमें सालाना आधार पर 4.8% की ग्रोथ रही, वहीं कॉन्स्टैंट करंसी (CC) टर्म्स में ग्रोथ 3.8% रही. कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 20.8% रहा, जो पिछले साल की तुलना में 0.3% घटा है.
EPS यानी प्रति शेयर आय $0.20 रही, जो 5.8% की सालाना बढ़त है. हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात रही कंपनी की गाइडेंस, जहां इन्फोसिस ने FY26 के लिए सिर्फ 1–3% की रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान दिया है. यह अनुमान विश्लेषकों की उम्मीदों से कम है और इससे कंपनी की भविष्य की डील पाइपलाइन को लेकर थोड़ा सतर्क रुख दिख रहा है. साथ ही, ऑपरेटिंग मार्जिन के लिए भी कंपनी ने 20–22% का दायरा रखा है, जो बताता है कि मार्जिन पर भी दबाव बना रहेगा.

नतीजे आने से कुछ ही समय पहले Infosys का शेयर करीब 1% गिर गया और ₹1,559 पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में शेयर करीब 3 पर्सेंट गिरा है. 1 महीने में करीब 2 पर्सेंट, 6 महीनों में 16 पर्सेंट की गिरावट आई है. 1 साल में शेयर 15 पर्सेंट के नुकसान पर चल रहा है. पिछले 5 सालों में शेयर 68 पर्सेंट की बढ़त पर है.