IndusInd Bank Q1 Results: इंडसइंड बैंक ने जारी किए जून तिमाही के नतीजे, मुनाफे को लगा बड़ा झटका

जून तिमाही में IndusInd Bank का मुनाफा घटकर 684 करोड़ रुपए रह गया, जबकि बाजार में 570 करोड़ का अनुमान था. नेट NPA बढ़कर 1.12% हुआ. NII घटकर करीब 4640 करोड़ रहा.
IndusInd Bank Q1 Results: इंडसइंड बैंक ने जारी किए जून तिमाही के नतीजे, मुनाफे को लगा बड़ा झटका

इंडसइंड बैंक ने जारी किए जून तिमाही के नतीजे

IndusInd Bank ने जून 2025 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि उसका नेट प्रॉफिट घटकर 684 करोड़ रुपए रह गया है. हालांकि यह बाजार के अनुमान 570 करोड़ रुपए से बेहतर है, लेकिन सालाना आधार पर यह भारी गिरावट को दिखाता है. पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 2152 करोड़ रुपए था.

NII में भी गिरावट

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) इस तिमाही में घटकर लगभग 4640 करोड़ रुपए रही है, जबकि बाजार का अनुमान 4160 करोड़ रुपए था. पिछले साल इसी तिमाही में बैंक की NII 5407 करोड़ रुपए थी. यह गिरावट लोन ग्रोथ और मार्जिन्स पर दबाव का संकेत देती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

NPA में बढ़ोतरी

इस तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी थोड़ी कमजोर रही है. ग्रॉस NPA तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर 3.13% से बढ़कर 3.64% हो गया है. वहीं नेट NPA भी 0.95% से बढ़कर 1.12% पर पहुंच गया है. हालांकि बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 70% है, जो बताता है कि बैंक ने संभावित डिफॉल्ट के लिए अच्छी-खासी सुरक्षा राशि बना रखी है.

प्रोविजनिंग में QoQ आधार पर सुधार

बैंक ने इस तिमाही में प्रोविजनिंग के लिए 1738 करोड़ रुपए अलग रखे हैं. यह पिछली तिमाही यानी मार्च 2025 में किए गए 2417 करोड़ रुपए के प्रोविजन से कम है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बैंक को उम्मीद है कि खराब कर्ज की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. हालांकि सालाना आधार पर यह प्रोविजनिंग बढ़ी है, क्योंकि जून 2024 तिमाही में प्रोविजन मात्र 1050 करोड़ रुपए था.

CASA रेश्यो में स्थिरता

बैंक का करेंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट (CASA) रेश्यो 31.48% पर रहा है. यह आंकड़ा बैंक की जमा की गुणवत्ता को दिखाता है. हालांकि यह आंकड़ा बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन यह संतुलित स्थिति दिखाता है.

तिमाही में कुछ सुधार के संकेत

हालांकि मुनाफे और NII में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन पिछली तिमाही की तुलना में प्रोविजन कम करना और CASA में स्थिरता बैंक के लिए थोड़ी राहत की बात है. इससे लगता है कि बैंक ने अपने ऑपरेशन्स में थोड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)