बेडशीट बनाने वाली ग्लोबल दिग्गज ने किया 75% डिविडेंड का ऐलान, FY27 में रिकॉर्ड बिजनेस का गाइडेंस

Indo Count Q4 Results: बेडशीट बनाने वाली ग्लोबल दिग्गज इंडो काउंट ने तमाम चुनौतियों के बावजूद चौथी तिमाही में दमदार प्रदर्शन जारी किया और मुनाफे में 15% उछाल दर्ज किया गया. FY27 में रिकॉर्ड बिजनेस का गाइडेंस जारी किया है. शेयर होल्डर्स के लिए कंपनी ने 75% डिविडेंड का ऐलान किया है.
बेडशीट बनाने वाली ग्लोबल दिग्गज ने किया 75% डिविडेंड का ऐलान, FY27 में रिकॉर्ड बिजनेस का गाइडेंस

मैनेजमेंट ने FY27 के लिए 30% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Indo Count Q4 Results: होम टेक्सटाइल बेडशीट बनाने वाली दुनिया की टॉप कंपनी इंडो काउंट ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है. तमाम चैलेंज के बावजूद कंपनी ने दमदार प्रदर्शन किया है और मुनाफे में उछाल दर्ज किया गया है. कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए 75% के डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है. इसके अलावा मैनेजमेंट ने FY27 के लिए रिकॉर्ड परफॉर्मेंस का गाइडेंस दिया है. फिलहाल यह शेयर 311 रुपए पर है और सोमवार को यह फोकस में रहेगा.

कितना डिविडेंड दे रही है कंपनी?

Indo Count के बोर्ड ने 2 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 75% यानी प्रति शेयर 1.50 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. FY26 के लिए यह एकमात्र डिविडेंड है और इसका भुगतान AGM की बैठक में सहमति मिलने के बाद ही किया जाएगा. FY25 में कंपनी ने प्रति शेयर 2 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया था.

रिकॉर्ड और पेमेंट डेट कब है?

फिलहाल रिकॉर्ड और पेमेंट डेट की जानकारी नहीं है. हालांकि, एक्सचेंज को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि AGM बैठक में डिविडेंड प्रस्ताव पर मुहर लगने के अगले 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान किया जाएगा. फिलहाल AGM के तारीख का भी ऐलान नहीं किया गया है.

Q4 में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन?

चौथी तिमाही में कंपनी की टोटल इनकम 5.8% ग्रोथ के साथ 1088 करोड़ रुपए रही. EBITDA 21.5% ग्रोथ के साथ 116 करोड़ रुपए और मार्जिन 9.3% से बढ़कर 10.7% रहा. नेट प्रॉफिट 15% उछाल के साथ 24 करोड़ रुपए रहा.

Indo Count Q4 Results

ParticularsQ4 FY26Q4 FY25*YoY%Q3 FY26QoQ
Total Income₹1,088 Cr.₹1,029 Cr.5.80%₹1,074 Cr.1.30%
EBITDA₹116 Cr.₹96 Cr.21.50%₹102 Cr.13.60%
EBITDA Margin (%)10.70%9.30%9.50%
PBT₹30 Cr.₹26 Cr.18.10%₹33 Cr.-10.00%
PAT₹24 Cr.₹21 Cr.15.00%₹24 Cr.-0.90%
EPS (Rs.)₹1.22₹1.06₹1.23

मैनेजमेंट ने कहा कि हाई अमेरिकी टैरिफ के कारण Q4 वॉल्यूम पर असर दिखाई दिया. हालांकि, प्रोडक्ट मिक्स बेहतर होने के कारण रियलाइजेशन बेहतर रहा. नए बिजनेस का प्रदर्शन हेल्दी रहा जिसके कारण कोर बिजनेस के नुकसान की भरपाई हुई. एक साल पहले समान तिमाही के मुकाबले वॉल्यूम में गिरावट आई क्योंकि टैरिफ का असर दिखाई दिया, हालांकि नए बिजनेस का रेवेन्यू डबल हो गया जिसका फायदा मिला है.

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

पूरे फिस्कल में ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो टोटल इनकम लगभग फ्लैट रही.EBITDA में -20% की गिरावट दर्ज की गई और यह 461 करोड़ रुपए रहा. वहीं, मार्जिन 13.8% से घटकर 11.0% पर आ गया. नेट प्रॉफिट करीब आधा रह गया और यह 250 करोड़ रुपए से घटकर 127 करोड़ रुपए रहा.

Indo Count FY26 Results

ParticularsFY26FY25YoY%
Total Income₹4,211 Cr.₹4,191 Cr.0.50%
EBITDA₹461 Cr.₹577 Cr.-20.00%
EBITDA Margin (%)11.00%13.80%
PAT₹127 Cr.₹250 Cr.-49.30%
EPS (Rs.)₹6.40₹12.62

FY26 हाईलाइट्स

  • अमेरिकी टैरिफ और जियो पॉलिटिकल अनसर्टेनिटी के बावजूद FY26 का रिजल्ट ठीकठाक रहा
  • H2FY26 में कंपनी की टोटल इनकम पहली छमाही के मुकाबले 6% रही जो सुधार को दिखाता है
  • नए बिजनेस का रेवेन्यू 33 मिलियन डॉलर से बढ़कर 90 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया
  • ग्रोथ को लेकर इन्वेस्टमेंट साइकिल लगभग खत्म है जो आगे ऑपरेटिंग लेवरेज देगा

मल्टीपल ट्रेड डील का मिलेगा बड़ा फायदा- कंपनी के चेयरमैन

कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अनिल कुमार जैन ने कहा कि भारत ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट को लेकर मजबूत पोजिशन बना रहा है. कॉटन प्रोडक्शन में सुधार और बेहतर टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी का फायदा मिल रहा है. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान, EU, UK और अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील से सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा. यह टेक्सटाइल एक्सपोर्टर के लिए लॉन्ग टर्म अपॉर्च्युनिटी पैदा कर रही है. कंपनी प्रोडक्ट ऑफरिंग, रीटेल पार्टनरशिप और वाइडनिंग ग्लोबल प्रजेंस पर फोकस कर रही है.

अमेरिका के ग्रोथ के लिए बड़ा प्लान

अमेरिका कंपनी के लिए सबसे बड़ा बाजार और वहां कंपनी ने ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी शुरू किया है. इससे सप्लाई चेन बेहतर होगी. Wamsutta brand को कंपनी ने दोबारा लॉन्च किया है. इसके अलावा यूटिलिटी बेडिंग को लेकर Tommy Hilfiger के साथ करार किया गया है. यह प्रीमियम होम टेक्सटाइल सेगमेंट में कंपनी की प्रजेंस को मजबूत करेगा. वेस्ट एशिया भी कंपनी का बड़ा बाजार है और वहां के डेवलपमेंट पर फोकस है.

FY27 में रिकॉर्ड परफॉर्मेंस का दिया गाइडेंस?

मैनेजमेंट ने FY27 के लिए 30% रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस जारी किया है और 5500 करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य रखा गया है. FY28 में कंपनी ने FY25 के मुकाबले रेवेन्यू डबल करने का ऐलान किया है. इसके अलावा FY27 में 13% EBITDA मार्जिन का गाइडेंस दिया गया है. FY26 का वॉल्यूम 94.1 मिलियन मीटर रहा जबकि FY27 का गाइडेंस 105-110 मिलियन मीटर रखा गया है.

FY27 Growth Guidance

Indo Count FY27 Business Guidance

नए बिजनेस का रेवेन्यू होगा डबल

नए बिजनेस का रेवेन्यू FY27 में 1500 करोड़ का रखा गया है. FY25 में कंपनी का 93% रेवेन्यू कोर बिजनेस से और 7% न्यू बिजनेस से आया था. FY26 में 19% बिजनेस नए बिजनेस से आया. कोर बिजनेस में कंपनी का लाइनेन बेड बिजनेस आता है जबकि न्यू बिजनेस के अंतर्गत Utility Bedding + USA Brand Busines आता है.


क्या करती है Indo Count?

इंडो काउंट दुनिया की टॉप होम टेक्सटाइल लीनेन बेड कंपनी है. यह कंपनी बेडशीट, फैशन बेडिंग, यूटिलिटी बेडिंग और इंस्टीट्यूशनल बेडिंग बनाती है. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भारत के अलावा अमेरिका, UK, UAE, इंडिया और चीन में है. यह कंपनी 50 से अधिक देशों को निर्यात करती है. देश के भीतर महाराष्ट्र और गुजरात में कंपनी की 153 मिलियन मीटर की कैपेसिटी है.

Indo Count Share Price

  • प्रमोटर की हिस्सेदारी 58.74 %
  • पब्लिक की हिस्सेदारी 41.26%
  • FII-9.86%, DII-5.72%
  • 13 म्यूचुअल फंड्स के पास 4.79%
  • 72892 रीटेल की हिस्सेदारी 12.06%

Indo Count का शेयर 311 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 343 रुपए और लो 217 रुपए है. एक महीने में शेयर ने 15% और इस साल अब तक करीब 10% का रिटर्न दिया है. जुलाई 2024 में शेयर ने 450 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. कंपनी का मार्केट कैप 6165 करोड़ रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source