5% क्यों टूट गया IndiGo का शेयर? पाकिस्तान से है कनेक्शन

पाकिस्तान ने भारत के लिए एयर स्पेस बंद कर दिया है. इसके कारण IndiGo के शेयर में करीब 5% की गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि शेयर ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है.
5% क्यों टूट गया IndiGo का शेयर? पाकिस्तान से है कनेक्शन

IndiGo Share Price.

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का शेयर आज इंट्राडे में करीब 5% तक टूट गया और 5200 रुपए (IndiGo Share Price) के नीचे फिसल गया. दरअसल पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी बढ़ गई है. पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइन्स के लिए एयस्पेस ब्लॉक कर दिया है. इसको लेकर इंडिगो ने कहा कि उसके कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर इसका असर देखने को मिलेगा. यही वजह है कि इंडिगो के शेयर पर दबाव देखा जा रहा है.

40 से अधिक इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की फ्लाइट

इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है जो दुनिया में तेजी से ग्रोथ करने वाली एयलाइन में शामिल है. इंडिगो 90 से अधिक डोमेस्टिक और 40 से अधिक इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरती है. 400 से अधिक फ्लीट्स हैं जो रोजाना 2200 से अधिक टेक-ऑफ्स लेते हैं. कंपनी भारत के अलावा अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई देशों के लिए फ्लाइट सर्विस देती है. 2030 तक कंपनी 600 से अधिक एयरक्राफ्ट फ्लीट में जोड़ने की योजना लेकर चल रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

2 लाख करोड़ का मार्केट कैप

इंडिगो दुनिया का 7वां सबसे बड़ा एयरलाइन है. कंपनी का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक है. इंडिगो का शेयर 22 अप्रैल को 5646 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. पिछले एक महीने में शेयर ने 7% और इस साल अब तक 17% का रिटर्न दिया है. बता दें कि IndiGo को लेकर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOSL) ने बड़ा भरोसा जताया है. हाल ही में ब्रोकरेज ने स्टॉक को डबल अपग्रेड करते हुए ‘Neutral’ से ‘Buy’ रेटिंग में शामिल किया है और इसका टारगेट प्राइस ₹5050 से बढ़ाकर ₹6550 कर दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6