&format=webp&quality=medium)
IndiGo ने जारी किए तिमाही नतीजे (फाइल फोटो)
देश की दिग्गज एविएशन कंपनी Interglobe Aviation ने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं. कंपनी ने FY26 की चौथी तिमाही के रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है और इस दौरान कंपनी ने घाटा दर्ज किया है. कंपनी ने बीते साल समान तिमाही की तुलना में इस साल मुनाफे की जगह घाटा दर्ज किया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने इस तिमाही 2537 करोड़ का नेट लॉस दर्ज किया है. जबकि बीते साल समान तिमाही में कंपनी ने 3067 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था.
हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में हल्की तेजी है. कंपनी ने इस तिमाही 22,438 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया, जो बीते साल समान तिमाही 22,152 करोड़ रुपए था. बता दें कि मिडिल ईस्ट क्राइसिस और दूसरे कारकों की वजह से कंपनी के ऑपरेशन्स पर असर पड़ा है.
ऑपरेशनल मोर्चे पर कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में मजबूत कैपिसिटी ग्रोथ दर्ज की. मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद IndiGo की क्षमता (Available Seat Kilometres- ASKs) 3.4% बढ़कर 43.6 बिलियन रही.
हालांकि, इस दौरान यात्रियों की संख्या में मामूली 1.1% की गिरावट दर्ज की गई और यह 3.16 करोड़ रही. कंपनी की यील्ड 2.2% घटकर ₹5.20 पर आ गई, जबकि लोड फैक्टर 1.7 प्रतिशत अंक घटकर 85.8% रहा.
ये भी पढ़ें: टाइटेनियम तैयार करने वाली इकलौती डिफेंस कंपनी का Q4 मुनाफा 39% बढ़ा, निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा
इस तिमाही कंपनी की कुल आय 23830 करोड़ रुपए की रही, जो बीते साल की समान तिमाही के मुकाबले 3.2 फीसदी ज्यादा है. इतना ही नहीं, इस तिमाही कंपनी ने पैसेंजर टिकट से 19426 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया है.
इसके अलावा, खर्चों की बात करें तो बीते साल समान तिमाही की तुलना में कंपनी ने 30.1% से ज्यादा खर्च किया है. कंपनी ने इस तिमाही 25933 करोड़ रुपए का खर्च किया.
तिमाही नतीजों को लेकर कंपनी के एमडी राहुल भाटिया ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण परिचालन माहौल वाला साल रहा, जिसका असर मुनाफे पर पड़ा. हालांकि इन परिस्थितियों के बावजूद कंपनी के मुख्य कारोबार का प्रदर्शन मजबूत बना रहा.
ये भी पढ़ें: Q4 रिजल्ट आते ही रफ्तार भरते दिखे Panama Petrochem के शेयर, मुनाफे में 27% उछाल, 150% डिविडेंड का ऐलान
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की क्षमता (Capacity) में 9.5% की वृद्धि हुई और कुल आय में 6% से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया. विदेशी मुद्रा विनिमय (Forex) और असाधारण मदों (Exceptional Items) के असर को छोड़ दें तो IndiGo ने ₹7500 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया.
शुक्रवार को शेयर ने 3.55% की गिरावट के साथ क्लोजिंग की. 29 मई को ये शेयर गिरावट के साथ 4405 के भाव पर बंद हुआ. हालांकि ये एक मल्टीबैगर स्टॉक है. स्टॉक ने बीते 10 साल में 326 फीसदी की तेजी दिखाई है.
| Duration | Change (%) | ||
| 1 हफ्ता | -0.74 | ||
| 1 महीना | 1.38 | ||
| 1 साल | -17.21 | ||
| 3 साल | 89.88 | ||
| 5 साल | 148.05 | ||
| 10 साल |
|
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)