&format=webp&quality=medium)
IndiGo Q3 Results: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने शुक्रवार को दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजों को पेश किया. एयरलाइन कंपनी ने बताया कि FY24 की समान दिसंबर तिमाही के मुकाबले FY25 के Q3 में कंपनी का मुनाफा 18 फीसदी तक गिरा है. हालांकि, कंपनी के आय में सालाना आधार पर 14 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है.
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में कंपनी को करीब 2448 करोड़ रुपये का मुनाफा (PAT) हुआ है. ये पिछले साल की समान तिमाही के 2998 करोड़ रुपये से करीब 18.3 फीसदी कम है. तिमाही में कंपनी की कुल आय 22992 करोड़ रुपये रही. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में IndiGo की कुल आय 20062 करोड़ रुपये थी. ये सालाना आधार पर 14.6 फीसदी बढ़ी है.
कंपनी ने तिमाही नतीजों में बताया कि दिसंबर तिमाही में एयरलाइन की कैपेसिटी 12 फीसदी बढ़कर 40.8 बिलियन हो गई. वहीं, एयरलाइन के पैसेंजर की संख्या 12.7 फीसदी बढ़कर 31.1 मिलियन हो गई. कंपनी का EBITDAR 60,587 मिलयन रुपये और EBITDAR मार्जिन 27.4 फीसदी रहा.
शेयर परफॉरमेंस की बात करें तो IndiGo एयरलाइन की पैरेंट कंपनी Interglobe Aviation Ltd के शेयर शुक्रवार को 27.45 अंक या 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 4162.25 पर बंद हुआ है. इस स्टॉक ने पिछले 1 साल में 43 फीसदी और 6 महीने में (4.88) फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का 52वीक हाई 5,035.00 और 52 वीक लो 2,847.00 है.