फ्लाइट कैंसिलेशन, जुर्माने ने तोड़ी Indigo की कमर, Q3 में 77% लुढ़का मुनाफा, 555 करोड़ रुपए का लगा झटका

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के मुनाफे में 77% की गिरावट आई है. दिसंबर में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण कंपनी को भारी एकमुश्त खर्च उठाना पड़ा है.
फ्लाइट कैंसिलेशन, जुर्माने ने तोड़ी Indigo की कमर, Q3 में 77% लुढ़का मुनाफा, 555 करोड़ रुपए का लगा झटका

विवादों में चल रही देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने 2026 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणआ कर दी है. दिसंबर में ऑपरेशन से जुड़ी बाधाओं के कारण कंपनी के मुनाफा में 77.6 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी ने बताया कि ऑपरेशन संबंधी बाधाओं के कारण कंपनी को भारी एकमुश्त खर्च उठाना पड़ा है. इसके अलावा नए लेबर कोड के कारण कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है. हालांकि, रेवेन्यू के मोर्चे पर एविएशन कंपनी को राहत मिली है. गुरुवार के कारोबारी सत्र के अंत में तेजी के साथ बंद हुआ. पांच दिन में शेयर 4.20% तक चढ़ चुका है.

549 करोड़ रुपए नेट प्रॉफिट

इंडिगो की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी का नेट प्रॉफिट 549 करोड़ रुपए रह गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2449 करोड़ रुपए था.

Add Zee Business as a Preferred Source

रेवेन्यू और टोटल इनकम में बढ़ोतरी

  • इंडिगो ने रेवेन्यू के मोर्चे पर 6.2 फीसदी की दमदार वृद्धि दर्ज की है.
  • इंडिगो का रेवेन्यू सालाना आधार पर 22,111 करोड़ रुपए से बढ़कर 23,472 करोड़ रुपए हो गया है.
  • 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में इंडिगो की टोटल इनकम 6.7 फीसदी बढ़कर 24541 करोड़ रुपए हो गई है.
  • वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में एविएशन कंपनी की टोटल इनकम 22,993 करोड़ रुपए थी.
  • कंपनी का कामकाजी मुनाफा सालाना आधार पर 0.8% गिरकर 6008 करोड़ रुपए था. मार्जिन 27.4% से घटकर 25.6% हो गया है.

Indigo

1547 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च

इंडिगो की फाइलिंग के मुताबिक मुनाफे में बड़ी गिरावट का कारण Exceptional Items के तहत 1547 करोड़ रुपए का खर्च शामिल है. नए लेबर कोड के लागू होने के कारण 969 करोड़ रुपए का प्रावधान है.

555 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च

  • दिसंबर में कंपनी के ऑपरेशन में आई बाधाओं के कारण इंडिगो पर 555 करोड़ रुपए का खर्च आया है.
  • डीजीसीए ने इंडिगो पर 22 करोड़ रुपए का जुर्माना और 50 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी रखी है.
  • तिमाही में इंडिगो की क्षमता में 11.2% बढ़ी है. यात्रियों की संख्या भी 2.8 फीसदी बढ़कर 3.19 करोड़ हो गई है.
  • यील्ड (प्रति किमी कमाई) में 1.8 फीसदी की गिरावट आई है और यह 5.33 रुपए थी.
  • 31 दिसंबर तक इंडिगो के बेड़े में कुल 440 विमान हैं. कंपनी ने 96 घरेलू और इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स संचालित की है.

इंडिगो के तिमाही नतीजे

विवरणQ3 FY26 (₹ Cr)Q3 FY25 (₹ Cr)बदलाव (%)
टोटल इनकम24,54122,993+6.7%
ऑपरेशन से रेवेन्यू23,47222,111+6.2%
EBITDAR6,0086,059-0.8%
नेट प्रॉफिट5492,449-77.6%
फ्यूल कॉस्ट6,9456,423+8.1%
पैसेंजर (मिलियन)31.931.1+2.8%
यील्ड (₹/km)5.335.43-1.8%
लोड फैक्टर (%)84.60%86.90%-2.4 pts
CASK (₹)4.734.83-1.9%

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर

गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में इंडिगो का शेयर BSE पर 1.15% या 56 अंकों की तेजी के साथ 4913.80 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 1.47% या 71.50 अंकों की तेजी के साथ 4,929 रुपए पर बंद हुआ है. इंडिगो का 52 वीक हाई 6,232 रुपए और 52 वीक लो 4,880 रुपए है. इंडिगो का शेयर पिछले 6 महीने में 17.13% तक टूट चुका है. वहीं, सालभर में इंडिगो के शेयर ने 22.87% का रिटर्न दिया है. इंडिगो का मार्केट कैप 1.90 लाख करोड़ रुपए है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: इंडिगो के लिए सितंबर-दिसंबर तिमाही कैसी रही है?

जवाब: इंडिगो का दिसंबर तिमाही में मुनाफा 77 फीसदी तक टूट गया है.

सवाल: दिसंबर में बड़े तदाद पर फ्लाइट्स कैंसिलेशन का इंडिगो के नतीजों पर क्या असर पड़ा?

जवाब: दिसंबर में फ्लाइट्स कैंसिलेशन के कारण इंडिगो को 1,547 करोड़ रुपए एकमुश्त आसाधारण खर्च उठाना पड़ा.

सवाल: इंडिगो का लोड फैक्टर कितना रहा है?

जवाब: इंडिगो का लोड फैक्टर 2.4 अंक टूटकर 84.6 फीसदी पर आ गया है.

सवाल: इंडिगो का लोड फैक्टर कैसा रहा है?

जवाब: इंडिगो का लोड फैक्टर 2.4 प्वाइंट्स गिरकर 86.9% हो गया है.

सवाल: इंडिगो का फ्यूल कॉस्ट कितना रहा है?

जवाब: इंडिगो का फ्यूल कॉस्ट 8.1% चढ़कर 6,423 रुपए रहा है.