देश की IT इंडस्ट्री करेगी जोरदार वापसी, इस साल 11% इनकम की रफ्तार से बढ़ेगी इनकम ग्रोथ, मिलेंगी नौकरियां

Indian IT industry 2021-22: भारतीय आईटी इंडस्ट्री की इनकम चालू वित्त वर्ष में दोहरे अंकों में बढ़ेगी. खासतौर से यह देखते हुए कि महामारी के बावजूद इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की.
देश की IT इंडस्ट्री करेगी जोरदार वापसी, इस साल 11% इनकम की रफ्तार से बढ़ेगी इनकम ग्रोथ, मिलेंगी नौकरियां

आईटी क्षेत्र की टॉप पांच कंपनियों की चालू वित्त वर्ष में 96 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी देने की योजना है. (रॉयटर्स)

Indian IT industry 2021-22: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने आज कहा कि भारतीय आईटी इंडस्ट्री (Indian IT Industry) वित्त वर्ष 2021-22 में 11 प्रतिशत तक की इनकम ग्रोथ के साथ जोरदार वापसी करेगा. पीटीआई की खबर के मुताबिक, यह सुधार मुख्य रूप से बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), स्वास्थ्य सेवा, खुदरा और मैनुफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में आउटसोर्सिंग बढ़ाने और डिजिटल कन्वर्जन सर्विसेस में तेजी के चलते होगा.

वित्त वर्ष 2020-21 में आईटी इंडस्ट्री की इनकम
खबर के मुताबिक, नैसकॉम के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में आईटी इंडस्ट्री की इनकम 194 अरब अमेरिकी डॉलर थी. विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी का मानना ​​​​है कि भारतीय आईटी इंडस्ट्री की इनकम चालू वित्त वर्ष में दोहरे अंकों में बढ़ेगी. खासतौर से यह देखते हुए कि महामारी के बावजूद इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की और ग्रॉस बेसिस पर 1.58 लाख नई नौकरियां दी गईं.

क्रिसिल ने कहा कि हाई प्रोफेशन लेवल और ज्यादा फायदेमंद डिजिटल सौदों (कुल आय में वित्त वर्ष 2019-20 में 40 प्रतिशत के मुकाबले 2020-21 में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी) से आईटी कंपनियों को बेहतर ऑपरेशनल मार्जिन बनाए रखने में मदद मिलेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

आईटी सेवाओं की आउटसोर्सिंग में तेजी
क्रिसिल के वरिष्ठ निदेशक अनुज सेठी ने कहा कि कस्टमर्स की तरफ से लागत को काबू में करने की कवायद के साथ ही आईटी सेवाओं की आउटसोर्सिंग में इंटरनेशनल लेवल पर लगातार तेजी देखी जा रही है. इसके अलावा महामारी के बीच डिजिटल सेवाओं के लिए एक्स्ट्रा अवसर तैयार हुए हैं.

आईटी कंपनियां नौकरी देने की तैयारी में
आईटी क्षेत्र की टॉप पांच कंपनियों की चालू वित्त वर्ष में 96 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी देने की योजना है. हाल में आई एक रिपोर्ट में नासकॉम यह बयान तब दिया है, जब बैंक ऑफ़ अमेरिका ने अपनी एक रिपोर्ट में ऑटोमेशन बढ़ने से सॉफ्टवेयर कंपनियों की तरफ से साल 2022 तक 30 लाख कर्मचारियों की छंटनी खासकर तकनीक क्षेत्र में, करने का अनुमान जताया गया है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6