&format=webp&quality=medium)
India Cements OFS: सीमेंट सेक्टर की कंपनी India Cements में आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी Ultratech Cement की ओर से कुछ हिस्सेदारी बेची जा रही है. इसके लिए कंपनी ने Offer for Sale लॉन्च किया है. इसपर मार्केट गुरु अनिल सिंघवी का कहना है कि India Cements के OFS में निवेश का मौका निवेशकों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए. उन्होंने कल ही इसे Stock of the Day बताया था और खरीदारी की राय दी थी. शेयर अभी 4% की गिरावट के साथ 375 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
Ultratech Cement, India Cements में अपनी हिस्सेदारी का 6.49% बेचने जा रही है. इसके लिए 2.01 करोड़ शेयर ₹368 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर जारी होंगे. 21 अगस्त को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए OFS खुला था. 22 अगस्त (आज) यह रिटेल निवेशकों के लिए खुला है. फिलहाल Ultratech Cement की India Cements में 81.49% हिस्सेदारी है.
Ultratech ने पिछले एक साल में तेजी से India Cements में हिस्सेदारी बढ़ाई है. जून 2024: 22.77% हिस्सेदारी ₹267 प्रति शेयर पर Promoters से खरीदी. जुलाई 2024 में 58.72% हिस्सेदारी ₹390 प्रति शेयर पर Promoters और OFS से खरीदी थी. कुल मिलाकर Ultratech ने अब तक ₹8,981 करोड़ का निवेश किया है.
इस अधिग्रहण से Ultratech को बड़े स्तर पर सिनर्जी (synergy) का लाभ मिला. दक्षिण भारत में मजबूत मौजूदगी रही. 14.5 MTPA क्षमता में इज़ाफा हुआ. तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में ग्रे सीमेंट की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है.
OFS (Offer For Sale) एक माध्यम है जिसके जरिए बड़ी कंपनियां या प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी आम निवेशकों और संस्थागत निवेशकों को बेचते हैं. इसका मकसद कंपनी की हिस्सेदारी नियमों (SEBI guidelines) के मुताबिक लाना या कैश जुटाना होता है. इसमें शेयर सीधे स्टॉक एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर बोली लगाकर खरीदे जा सकते हैं.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि Ultratech के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और India Cements में बढ़ते सिनर्जी लाभ को देखते हुए यह OFS निवेशकों के लिए आकर्षक है. उन्होंने कहा कि फ्लोर प्राइस ₹368 निवेशकों के लिए लंबी अवधि का अच्छा अवसर है.
FAQs
Q1. OFS क्या होता है?
OFS यानी Offer For Sale, जिसमें प्रमोटर्स या बड़ी कंपनियां अपनी हिस्सेदारी बेचती हैं.
Q2. India Cements का OFS किस कीमत पर आ रहा है?
फ्लोर प्राइस ₹368 प्रति शेयर तय हुआ है.
Q3. OFS कब तक खुला रहेगा?
नॉन-रिटेल के लिए 21 अगस्त और रिटेल निवेशकों के लिए 22 अगस्त को.
Q4. Ultratech Cement की हिस्सेदारी कितनी है India Cements में?
फिलहाल 81.49% हिस्सेदारी है.
Q5. अनिल सिंहवी की निवेश सलाह क्या है?
सिंहवी का कहना है कि इस OFS में निवेश लंबी अवधि के लिए फायदेमंद रहेगा.