&format=webp&quality=medium)
IDBI Bank Disinvestment Updates.
सरकार एकबार फिर से IDBI Bank के विनिवेश की चर्चा तेज हो गई है,नतीजन शेयर सवा दो फीसदी की तेजी के साथ 103.5 रुपए पर बंद हुआ. इंट्राडे में करीब 5% तक का उछाल आया था और यह 106 पए तक पहुंचा था. पिछले 7 सेशन से लगातार शेयर में तेजी है और यह 15% मजबूत हो चुका है. यह शेयर अगस्त 2024 के बाद 11 महीने के उच्चतम स्तर पर है. रिपोर्ट्स् के मुताबिक, सरकार बैंक के लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है. यह कदम बैंक की काफी समय से लंबित विनिवेश (disinvestment) प्रक्रिया में नई गति का संकेत देता है. फिलहाल बैंक की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार संभावित खरीदारों के साथ शेयर खरीद समझौते (share purchase agreement) को अंतिम रूप देने के करीब है और जल्द ही ऐसे सौदों की देखरेख करने वाले मंत्रिस्तरीय पैनल से मंजूरी मांग सकती है. IDBI Bank की हिस्सेदारी बिक्री में पिछले तीन वर्षों में कई बार देरी हुई है. वर्तमान में, केंद्र सरकार और LIC के पास बैंक में 94.71% हिस्सेदारी है. बाकी 703210 रीटेल निवेशकों के पास 2.11% हिस्सेदारी है. DII के पास 0.18%% हिस्सेदारी है जबकि FII के पास 0.46% हिस्सेदारी है.
विनिवेश योजना के तहत इसमें से 60.72% हिस्सेदारी बिक्री की जाएगी. पिछले वर्षों से अलग हटकर, केंद्रीय बजट 2025 में विनिवेश को लेकर निश्चित लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया. इसके बजाय, सरकार ने विनिवेश और परिसंपत्ति मुद्रीकरण से होने वाली आय को 'विविध पूंजी प्राप्तियों (miscellaneous capital receipts) नामक एकल श्रेणी में रखा, जिसका लक्ष्य वित्तीय वर्ष के लिए 47,000 करोड़ रुपए था.
पिछले वित्तीय वर्ष में यानी FY25 में सरकार विनिवेश के माध्यम से लगभग 30,000 करोड़ रुपए जुटाने में सफल रही.
अधिकारियों को उम्मीद है कि आईडीबीआई बैंक जैसी बड़ी बिक्री से वित्त वर्ष 26 में राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी.
बाजार के नजरिए से, आईडीबीआई बैंक ने 2025 में मजबूत प्रदर्शन किया है. इस साल अब तक इसके शेयर में लगभग 35 फीसदी की तेजी आई है. बैंक के वित्तीय परिणाम भी ठोस रहे हैं.
FY25 में आईडीबीआई बैंक के प्रदर्शन की बात करें तो नेट प्रॉफिट 33% उछाल के साथ 7515 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16% उछाल के साथ 11079 करोड़ रुपए, NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.56%, ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स 33 bps सुधार के साथ 1.98% और रिटर्न ऑन इक्विटी यानी ROE 65 bps सुधार के साथ 20.15% रहा. नेट एनपीए 19 bps घटकर 0.15% रहा जबकि ग्रॉस एनपीए 155 bps घटकर 2.98% रहा. कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो यानी CRAR 25.05% रहा. लोन बुक 16% उछाल के साथ 2.18 लाख करोड़ रुपए और डिपॉजिट 3.10 लाख करोड़ रुपए है.
(IANS इनपुट के साथ)