&format=webp&quality=medium)
IDBI Bank divestment.
IDBI Bank Disinvestment: प्राइवेट सेक्टर के लेंडर आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) पर बड़ी खबर है. रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को आईडीबीआई बैंक में एक 'पब्लिक शेयरहोल्डर' (Public Shareholder) के रूप में रिक्लासिफिकेशन करने को मंजूरी दे दी है. बैंक में एलआईसी अभी प्रोमोटर्स है और उसकी हिस्सेदारी 49.24% है.
यह जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है, जब सरकार आईडीबीआई बैंक के विनिवेश (IDBI Bank Disinvestment) को लेकर लगातार काम कर रही है.
ये भी पढ़ें- ₹245 तक जाएगा ये Navratna PSU Stock! Q1 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज बुलिश, ₹12,140 करोड़ का ऑर्डर बुक
फाइलिंग में कहा गया कि सेबी के निर्देशों के मुताबिक-
ये भी पढ़ें- 34+ देशों में हैं इस कंपनी के 340 से ज्यादा कस्टमर्स! ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो शेयर, 50% तक मिलेगा रिटर्न
बैंक के रणनीतिक विनिवेश के तहत नए अधिग्रहणकर्ता द्वारा लाए जाने वाले ओपन ऑफर के संबंध में शेयरधारकों को जारी किए जाने वाले प्रस्ताव पत्र में एलआईसी (LIC) द्वारा अपनी बाकी हिस्सेदारी के रिक्लासिफिकेशन के बारे में बताया जाएगा.
सेबी की मंजूरी के साथ, आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) अब औपचारिक रिक्लासिफिकेशन के लिए स्टॉक एक्सचेंजों से संपर्क करेगा.

इसे को बैंक के निजीकरण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, जो इसकी बैंक का शेयरहोल्डिंग पैटर्न नियामक मानदंडों के अनुरूप हो जाएगा.
इससे पहले निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव अरुणीश चावला ने कहा था कि आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बिक्री के लिए रुचि पत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अभी ड्यू डिलिजेंस (ड्यू डिलिजेंस) की प्रक्रिया चल रही है. सरकार को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही तक हिस्सेदारी बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी.
IDBI Bank Share History
प्राइवेट बैंक के स्टॉक की परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो एक हफ्ते में यह 9 फीसदी और 6 महीने में 30 फीसदी तक बढ़ चुका है. जबकि इस साल शेयर में अब तक 24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, पिछले एक साल में शेयर में 5 फीसदी तक की गिरावट आई है.
| Duration | Absolute Change | Change % |
|---|---|---|
| 1 Week | 7.69 | 8.81% |
| 2 Weeks | 4.75 | 5.26% |
| 1 Month | -0.25 | -0.26% |
| 3 Months | 1.53 | 1.64% |
| 6 Months | 21.89 | 29.94% |
| YTD | 18.16 | 23.63% |
| 1 Year | -4.85 | -4.86% |
| 2 Years | 33.33 | 54.05% |
| 3 Years | 55.85 | 142.66% |
| 5 Years | 51.75 | 119.65% |
| 10 Years | 27.90 | 41.58% |
हालांकि, बीते 2 वर्ष में शेयर ने 54 फीसदी और 3 साल में 143 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले 5 वर्ष में शेयर 120 फीसदी तक चढ़ा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 106.34 रुपये है और लो 65.89 रुपये है. बैंक का मार्केट कैप 1,02,147.82 करोड़ रुपये है.
सवाल: सेबी ने IDBI बैंक पर क्या फैसला लिया है?
जवाब: सेबी ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को IDBI बैंक में एक ‘पब्लिक शेयरहोल्डर’ के रूप में रिक्लासिफाई करने की मंजूरी दी है.
सवाल: अब LIC का IDBI बैंक में क्या रोल रहेगा?
जवाब: सेबी के अनुसार, LIC के पास IDBI बैंक में केवल 10% वोटिंग राइट्स होंगे.
सवाल: यह फैसला क्यों लिया गया है?
जवाब: यह फैसला IDBI बैंक के विनिवेश को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है, जिससे बैंक में सरकार की हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया आसान हो सके.
सवाल: LIC को अपनी हिस्सेदारी के साथ क्या करना होगा?
जवाब: रणनीतिक विनिवेश के बाद, LIC को 2 साल के अंदर अपनी हिस्सेदारी घटाकर 15% तक लानी होगी
सवाल: अगला कदम क्या होगा?
जवाब: अब IDBI बैंक सेबी की मंजूरी के बाद स्टॉक एक्सचेंजों से औपचारिक रिक्लासिफिकेशन के लिए संपर्क करेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)