ICICI Bank Q4 Result: 18% बढ़ गया कंपनी का नेट प्रॉफिट, चौथी तिमाही के नतीजो में सामने आई ये जानकारी

ICICI Bank Q4 Result: वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में ICICI बैंक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टैंडअलोन आधार पर ₹12,630 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो साल-दर-साल आधार पर 18% की वृद्धि है. यह मुनाफा मुख्य रूप से ट्रेजरी गेन और फीस इनकम में सुधार के चलते आया है.
ICICI Bank Q4 Result: 18% बढ़ गया कंपनी का नेट प्रॉफिट, चौथी तिमाही के नतीजो में सामने आई ये जानकारी

ICICI Bank Q4 Result: वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में ICICI बैंक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टैंडअलोन आधार पर ₹12,630 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो साल-दर-साल आधार पर 18% की वृद्धि है. यह मुनाफा मुख्य रूप से ट्रेजरी गेन और फीस इनकम में सुधार के चलते आया है. वहीं, कंसोलिडेटेड बेसिस पर बैंक का नेट प्रॉफिट 15.7% बढ़कर ₹13,502 करोड़ पहुंच गया. इस दौरान बैंक को ट्रेजरी से ₹239 करोड़ का लाभ हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹281 करोड़ का घाटा हुआ था. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 11% बढ़कर ₹21,193 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह ₹19,093 करोड़ थी. इसके साथ ही, बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) Q4FY25 में 4.41% रहा, जो Q3FY24 में 4.25% था. पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए NIM 4.32% दर्ज किया गया.

फीस इनकम और अन्य आय में मजबूत बढ़ोतरी

बैंक की नॉन-इंटरेस्ट इनकम (ट्रेजरी को छोड़कर) में 18.4% की वृद्धि हुई और यह ₹7,021 करोड़ रही. फीस इनकम सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹6,306 करोड़ हो गई, जो बैंक की मजबूत सेवाओं और ग्राहक आधार को दर्शाती है. बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखा गया. ग्रॉस NPA अनुपात घटकर 0.39% हो गया, जो पिछली तिमाही में 0.42% था. वहीं, नॉन-परफॉर्मिंग लोन पर प्रोविजनिंग कवरेज रेशियो (PCR) 76.2% रहा. हालांकि, बैंक के प्रोविजन (टैक्स को छोड़कर) ₹891 करोड़ तक बढ़ गए, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में ₹718 करोड़ थे.

Add Zee Business as a Preferred Source

डिपॉजिट और लोन बुक में भी जबरदस्त बढ़त

बैंक की कुल डिपॉजिट्स 14% की वार्षिक वृद्धि के साथ ₹16.1 लाख करोड़ तक पहुंच गई, जबकि घरेलू एडवांस 13.9% बढ़कर ₹13.1 लाख करोड़ हो गए. रिटेल लोन पोर्टफोलियो 8.9% सालाना और 2% तिमाही आधार पर बढ़ा और यह बैंक के कुल लोन पोर्टफोलियो का 52.4% हिस्सा बना रहा.

डिविडेंड की सौगात

बैंक के बोर्ड ने FY25 के लिए ₹11 प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है, जिसका भुगतान आवश्यक अनुमोदनों के अधीन होगा. ICICI बैंक के इन नतीजों से यह साफ है कि बैंक मजबूत बुनियादी ढांचे और विविध आय स्रोतों के चलते वित्तीय स्थिरता बनाए हुए है और निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6