वीकेंड में ICICI बैंक के मिले-जुले नतीजे, RBI के निर्देश से घटा मुनाफा, NPA की सेहत सुधरी, शेयर पर रखें नजर

वीकेंड में प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है. हालांकि, एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया है.
वीकेंड में ICICI बैंक के मिले-जुले नतीजे, RBI के निर्देश से घटा मुनाफा, NPA की सेहत सुधरी, शेयर पर रखें नजर

ICICI Q3 Results: वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो गई है. वीकेंड में प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक अपने नतीजे जारी कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब ICICI बैंक ने दिसंबर तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक को जहां मुनाफे के मोर्चे पर हल्का झटका लगा है. वहीं, एसेट क्वालिटी में काफी सुधार आया है. इसके अलावा बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई भी मजबूत हुई है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में ICICI बैंक का शेयर लाल निशान पर बंद हुआ. वहीं, पिछले 5 दिन में शेयर में 1.28% तक रिटर्न दे चुका है.

नेट प्रॉफिट में 2.7% की गिरावट

ICICI बैंक की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 2.7 फीसदी गिरकर 12,538 करोड़ रुपए रह गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

1283 करोड़ रुपए का प्रोविजन

  • वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 12,883 करोड़ रुपए था. बैंक के मुताबिक मुनाफे में गिरावट का कारण आरबीआई का वह निर्देश है, जिसके कारण बैंक को अचानक 1283 करोड़ रुपए अलग (प्रोविजन) से रखने पड़े.
  • आरबीआई का मानना था कि बैंक एग्रीकल्चर लोन से जुड़े कुछ नियमों का पालन नहीं कर रहा है.
  • ICICI बैंक की कुल इनकम साल-दर-साल 2.89 फीसदी और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3.29 फीसदी बढ़ा है.
  • बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई (NII) स्टैंडअलोन आधार पर 7.7% से बढ़कर 21,932 करोड़ रुपए हो गई है.
  • बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.30 फीसदी रहा है. इसके अलावा बैंक का कुल डिपॉजिट 9.2% बढ़कर 16.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

एक नजर में ICICI बैंक के तिमाही नतीजे

विवरणQ3 FY-2026 (दिसंबर 2025)Q3 FY-2025 (दिसंबर 2024)बदलाव (%)
कुल आय₹ 76,782 करोड़₹ 74,627 करोड़+ 2.89%
ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA)₹ 20,401 करोड़₹19,751 करोड़+ 3.29%
नेट प्रॉफिट₹12,538 करोड़₹12,883 करोड़- 2.68%
कुल खर्च₹ 56,381 करोड़₹54,876 करोड़+ 2.74%

एसेट क्वालिटी में आया सुधार, ग्रॉस-नेट NPA घटा

ICICI बैंक की एसेट क्वालिटी के सभी पैमानों में सुधार आया है. बैंक का ग्रॉस एनपीए घटकर 1.53 फीसदी रह गया है. पिछले साल की समान अवधि में यह 1.96% था.

नेट एनपीए में 0.37% की गिरावट

  • ICICI बैंक का नेट एनपीए दिसंबर 2025 को 0.37 फीसदी रहा है, जो पिछले साल 0.42 फीसदी था.
  • सितंबर से दिसंबर तिमाही में 5356 करोड़ रुपए के लोन एनपीए बने हैं.
  • राइट ऑफ और बिक्री को छोड़कर बैंक ने 3282 करोड़ रुपए की रिकवरी और अपग्रेड किए हैं.
  • सितंबर से दिसंबर के बीच बैंक ने जमकर लोन बांटे हैं.
  • डोमेस्टिक लोन बुक में 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

बैंक की एसेट क्वालिटी

मेट्रिक्स (Metrics)Q3 FY-2026Q3 FY-2025स्थिति
Gross NPA (%)1.53%1.96%सुधार
Net NPA (%)0.37%0.42%सुधार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE पर ICICI बैंक का शेयर 0.46% या 6.50 अंकों की गिरावट के साथ 1411.65 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.38% या 5.40 अंक टूटकर 1,413 रुपए पर बंद हुआ है. बैंक के शेयर का 52 वीक हाई 1500 रुपए और 52 वीक लो 1400 रुपए है. पिछले 6 महीने में इस बैंकिंग स्टॉक में 0.40% की गिरावट आई है. वहीं, पिछले एक साल में आईसीआईसीआई बैंक ने निवेशकों को 15.30% रिटर्न दिया है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: ICICI बैंक के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं?

जवाब: ICICI बैंक के नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है. हालांकि, एसेट क्वालिटी सुधरी है.

सवाल: नेट प्रॉफिट में गिरावट का क्या कारण था?

जवाब: RBI के निर्देश के बाद बैंक को 1283 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान करना पड़ा.

सवाल: ICICI बैंक के एनपीए की क्या स्थिति है?

जवाब:
बैंक के ग्रॉस और नेट एनपीए दोनों में गिरावट आई है.

सवाल: ICICI बैंक की ब्याज से कमाई कितनी रही है?

जवाब: ICICI बैंक की ब्याज से कमाई ₹21,932 करोड़ रही है.

सवाल: बैंक के डिपॉजिट की स्थिति क्या है?

जवाब:
बैंक का डिपॉजिट 9.2 फीसदी बढ़ा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6