&format=webp&quality=medium)
ICICI Bank Q1 Results: देश के दिग्गज प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI बैंक ने वित्त वर्ष 2026 की अपनी अप्रैल से जून की तिमाही के नतीजों को घोषित कर दिया है. पहली तिमाही में कंपनी को रेवेन्यू, कामकाजी मुनाफे और नेट प्रॉफिट के मोर्चे में मजबूती मिली है. तीनों में ही बैंक ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. वहीं, एनपीए में भी सुधार आया है. कंपनी के ग्रॉस और नेट एनपीए रेश्यों में गिरावट आई है. इसके अलावा नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी सुधरी है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान ICICI बैंक का शेयर हल्की तेजी के साथ बंद हुआ है.
Airtel App से पाएं AI का Pro Version एकदम फ्री!
ICICI बैंक की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल से जून तिमाही में बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 15.92 फीसदी बढ़कर 13557.60 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ये 11,695.84 करोड़ रुपए था. वहीं, रेवेन्यू भी 10.86 फीसदी बढ़कर 74576.03 करोड़ रुपओ हो गया है. 30 जून 2024 को ये 67,270.06 करोड़ रुपए था. कंपनी की NII सालाना आधार पर 19,553 करोड़ रुपए से बढ़कर 21,635 करोड़ रुपए हो गई है यानी इसमें 10.6 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है.
30 जून 2025 को खत्म हुई पहली तिमाही में ICICI बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 17.92% बढ़कर 21,316.81 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 18,077.28 करोड़ रुपए था. इसके अलावा ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 26.87% से बढ़कर 28.58% हो गया है. बैंक की लोन बुक क्वालिटी में सुधार आया है. कंपनी का ग्रॉस एनपीए रेश्यो 2.15 फीसदी से घटकर 1.67 फीसदी हो गया है. नेट एनपीए 0.43 फीसदी से गिरकर 0.41 फीसदी हो गया है.
IPL कैसे बना ₹1.5 लाख करोड़ का बिजनेस?
हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान ICICI बैंक का शेयर 0.52% या 7.45 अंकों की बढ़त के साथ 1426.50 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.56% या 8 अंकों की तेजी के साथ 1,426.70 रुपए पर बंद हुआ है. बैंक का 52 वीक हाई 1,471.60 रुपए और 52 वीक लो 1,153 रुपए है. इस साल बैंक के शेयर में 11.14% की बढ़त दर्ज की जा चुकी है. वहीं, पिछले 6 महीने में 15.71% और पिछले 1 साल में 14.26% तक का रिटर्न दिया है.
8th Pay Commission: रिपोर्ट में देरी… सैलरी Hike… जानें 6 बड़े अपडेट!