Q4 में ऑटो कंपनी का मुनाफा घटा, निवेशकों को ₹21/Sh डिविडेंड का तोहफा, FY27 के लिए जारी किया मेगा प्लान

Hyundai Motor India ने Q4FY26 में Revenue Growth दर्ज की है, हालांकि Margin और Profit पर दबाव दिखा. कंपनी ने FY27 के लिए नई SUV और EV लॉन्च के साथ 8-10% ग्रोथ का आउटलुक दिया है.
Q4 में ऑटो कंपनी का मुनाफा घटा, निवेशकों को ₹21/Sh डिविडेंड का तोहफा, FY27 के लिए जारी किया मेगा प्लान

चौथी तिमाही के नतीजे जारी, मुनाफा घटा लेकिन डिविडेंड का ऐलान (प्रतीकात्मक फोटो AI/ChatGPT)

देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Hyundai Motor ने चौथी तिमाही और पूरे FY26 के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है, लेकिन EBITDA मार्जिन और PAT पर दबाव देखने को मिला. इसके बावजूद कंपनी ने FY27 के लिए मजबूत ग्रोथ आउटलुक दिया है. Hyundai ने अगले वित्त वर्ष में नई SUV और EV लॉन्च, Capex Expansion और डोमेस्टिक-एक्सपोर्ट ग्रोथ का बड़ा प्लान पेश किया है.

Hyundai Motor का Q4FY26 रेवेन्यू 1,89,162 मिलियन रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 5.4% और तिमाही आधार पर 5.2% बढ़ा है. हालांकि EBITDA घटकर 19,660 मिलियन रुपए रहा. EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 14.1% से घटकर 10.4% पर आ गया.

क्या हैं हाइलाइट्स?

  • Q4FY26 रेवेन्यू 5.4% बढ़कर ₹1,89,162 मिलियन रहा
  • FY26 रेवेन्यू 2.3% बढ़कर ₹7,07,633 मिलियन पहुंचा
  • Q4 EBITDA मार्जिन घटकर 10.4% रहा
  • कंपनी ने ₹21 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया
  • FY27 में 2 नए मॉडल लॉन्च करेगी कंपनी
  • Hyundai ने EV और SUV सेगमेंट पर बड़ा फोकस दिखाया

Q4FY26: फाइनेंशियल आंकड़ें

  • Revenue ₹1,89,162 मिलियन रहा, जो Q4FY25 के ₹1,79,403 मिलियन के मुकाबले 5.4% ज्यादा है.
  • EBITDA ₹19,660 मिलियन रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹25,327 मिलियन था.
  • EBITDA मार्जिन घटकर 10.4% पर आ गया, जो पिछले साल 14.1% था.
  • PAT यानी Net Profit ₹12,556 मिलियन रहा, जो Q4FY25 के ₹16,143 मिलियन से कम है.

FY26 पूरे साल के फाइनेंशियल्स

  • FY26 Revenue बढ़कर ₹7,07,633 मिलियन पहुंचा, जबकि FY25 में यह ₹6,91,929 मिलियन था.
  • पूरे साल का EBITDA ₹85,985 मिलियन रहा.
  • EBITDA Margin FY25 के 12.9% से घटकर 12.2% रहा.
  • FY26 PAT ₹54,315 मिलियन दर्ज किया गया, जबकि FY25 में यह ₹56,402 मिलियन था.

Finacials

बिक्री और एक्सपोर्ट कैसा रहा?

कंपनी के मुताबिक Q4FY26 में घरेलू होलसेल वॉल्यूम में 8.7% की बढ़ोतरी हुई. रूरल मार्केट पेनेट्रेशन 25% के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची.

CNG मॉडल्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ी और Q4 में सीएनजी कॉन्ट्रिब्यूशन 18% तक पहुंच गया. Aura मॉडल ने कंपनी को रिकॉर्ड सेल्स दिलाने में मदद की.

एक्सपोर्ट की बात करें तो Q4FY26 में एक्सपोर्ट 9.4% बढ़ा. वहीं पूरे FY26 में एक्सपोर्ट ग्रोथ 16.4% रही. कंपनी ने कहा कि इमर्जिंग मार्केट्स में उसकी पकड़ मजबूत हो रही है.

FY27 के लिए क्या है प्लान?

  • Hyundai ने FY27 के लिए आक्रामक ग्रोथ प्लान पेश किया है. कंपनी दो नए नेमप्लेट्स लॉन्च करेगी. इनमें एक मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट को मजबूत करेगा जबकि दूसरा कॉम्पैक्ट एसयूवी स्पेस में कंपनी की नई लोकलाइज्ड ईवी होगी.
  • कंपनी को FY27 में घरेलू और एक्सपोर्ट वॉल्यूम दोनों में 8-10% ग्रोथ की उम्मीद है. इसके अलावा करीब ₹7,500 करोड़ का कैपेक्स प्लेन भी रखा गया है.
  • Hyundai ने पुणे प्लांट की क्षमता बढ़ाने का भी ऐलान किया है. कंपनी 2030 तक कुल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 11.4 लाख यूनिट तक ले जाने की तैयारी में है.

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

कंपनी के MD और CEO तरुण गर्ग ने कहा कि FY26 चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद मजबूत एग्जीक्यूशन वाला साल रहा. GST 2.0 रिफॉर्म्स, प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी और एक्सपोर्ट ग्रोथ ने कंपनी को सपोर्ट किया.

उन्होंने कहा कि FY27 की शुरुआत मजबूत रही है और अप्रैल में घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 17% रही. कंपनी को आने वाले समय में SUV और EV लॉन्च से मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6