HUL Q4 Results: 21% बढ़ा मुनाफा, 12 तिमाहियों की सबसे तेज ग्रोथ, हेयर केयर सेगमेंट रहा हाइलाइट; ₹22 का डिविडेंड देगी कंपनी

HUL Q4 Results: मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 8% बढ़कर ₹16,207 करोड़ रहा. यानी पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली. HUL की ग्रोथ सिर्फ कीमत बढ़ने से नहीं, बल्कि ज्यादा यूनिट बिकने से भी आई है. FMCG कंपनियों के लिए वॉल्यूम ग्रोथ को मांग का असली संकेत माना जाता है.
HUL Q4 Results: 21% बढ़ा मुनाफा, 12 तिमाहियों की सबसे तेज ग्रोथ, हेयर केयर सेगमेंट रहा हाइलाइट; ₹22 का डिविडेंड देगी कंपनी

HUL ने Q4 के लिए दिए जोरदार नतीजे, लेकिन शेयर में गिरावट. (Image: HUL)

HUL Q4 Results: देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में शामिल Hindustan Unilever (HUL) ने गुरुवार को मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं और कंपनी का प्रदर्शन कई मोर्चों पर मजबूत रहा है. कंपनी ने बताया कि यह पिछले 12 तिमाहियों में उसकी सबसे तेज ग्रोथ रही है. मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, बेहतर मार्जिन और सभी प्रमुख बिजनेस सेगमेंट्स में अच्छी मांग की वजह से कंपनी ने तिमाही में अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया.

साथ ही कंपनी ने शेयरधारकों के लिए फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. अगर अंतरिम डिविडेंड को जोड़ दें तो पूरे वित्त वर्ष FY26 के लिए कुल डिविडेंड पेआउट ₹41 प्रति शेयर हो जाएगा.

हालांकि, Q4 नतीजे आने के बाद HUL Share Price में 3% की गिरावट देखी गई और शेयर 2,234 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था.

Add Zee Business as a Preferred Source

मार्च तिमाही में कैसे रहे HUL के नतीजे?

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 8% बढ़कर ₹16,207 करोड़ रहा. यानी पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली.

कंपनी की अंडरलाइंग सेल्स ग्रोथ (USG) 7% रही, जबकि अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ (UVG) 6% रही. आसान भाषा में कहें तो HUL की ग्रोथ सिर्फ कीमत बढ़ने से नहीं, बल्कि ज्यादा यूनिट बिकने से भी आई है. FMCG कंपनियों के लिए वॉल्यूम ग्रोथ को मांग का असली संकेत माना जाता है.

EBITDA मार्जिन में सुधार, ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत

कंपनी का EBITDA Margin बढ़कर 23.7% रहा, जो पिछली तिमाही से 40 बेसिस पॉइंट बेहतर है. कुल EBITDA 6% बढ़कर ₹3,841 करोड़ पहुंच गया. इसका मतलब है कि कंपनी सिर्फ ज्यादा बेच नहीं रही, बल्कि मुनाफे के साथ बेच रही है.

LIVE TV:

PAT में 20% की मजबूत छलांग

HUL का PAT 20% बढ़कर ₹3,002 करोड़ रहा. हालांकि इस मुनाफे में एक एक्सेप्शनल गेन का योगदान भी रहा, जो Nutritionalab Pvt Ltd में हिस्सेदारी बेचने से मिला.

अगर इस वन-टाइम आइटम को हटा दें, तो एक्सेप्शनल आइटम के पहले PAT 4% बढ़कर ₹2,711 करोड़ रहा. यानी कोर बिजनेस लेवल पर भी कंपनी ने स्थिर प्रॉफिट ग्रोथ दिखाई है.

किन बिजनेस सेगमेंट्स ने किया अच्छा प्रदर्शन?

HUL का ग्रोथ ब्रॉड बेस्ड रहा और लगभग सभी प्रमुख सेगमेंट्स ने अच्छा योगदान दिया.

SegmentGrowthप्रमुख वजह
Home Care9%Detergents/cleaning demand मजबूत
Beauty & Wellbeing8%Hair Care segment का standout प्रदर्शन
Personal Care5%Skin Cleansing category में मजबूती
Foods5%Coffee और Lifestyle Nutrition से सपोर्ट

यह डायवर्सिफाइड ग्रोथ इस बात का संकेत है कि मांग केवल एक कैटेगरी में नहीं, बल्कि पूरे पोर्टफोलियो में बेहतर रही.

पूरे FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में HUL का टर्नओवर 5% बढ़कर ₹63,763 करोड़ पहुंच गया. कंपनी ने 4% वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की, जो FMCG सेक्टर के लिहाज से स्वस्थ मांग का संकेत है. EBITDA मार्जिन 23.6% रहा, जो कंपनी के गाइडेंस के अपर-एंड पर है.

पूरे साल के लिए:

  • PAT before exceptional items: ₹10,324 करोड़
  • Reported PAT: ₹10,652 करोड़
  • निवेशकों को ₹41 प्रति शेयर डिविडेंड

कॉन्कॉल में क्या बोली कंपनी?

  • क्रूड की कीमत बढ़ने से 2-5% तक कीमत बढ़ाए
  • 22.5-23.5 % तक मार्जिन रहने की उम्मीद
  • Q4 में मांग में बढ़ोतरी देखी गई
  • इनपुट कॉस्ट 8-10% तक बढ़ा
  • ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद गाइडेंस बरकरार रहेगा
  • कंपनी विज्ञापन खर्च बढ़ाएगी
  • ब्यूटी और हेयर केयर में डबल डिजिट ग्रोथ
  • 2 साल में 2000 करोड़ के कैपेक्स की योजना
  • शहरी मांग में सुधार दिखा
  • लागत बढ़ोतरी का सारा भार ग्राहकों पर नहीं डालेंगे
  • प्रीमियम फॉर्मेट पर 2000 करोड़ खर्च करेंगे
  • सप्लाई में किसी तरह की बाधा नहीं आने देंगे

HUL Dividend Record Date

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹22 प्रति शेयर का ऐलान किया है. इससे पहले अक्टूबर 2025 में ₹19 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया जा चुका है. इस तरह पूरे साल का कुल डिविडेंड पेआउट ₹41 प्रति शेयर हो गया है. कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 जून, 2026 रखा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)