कमजोर बाजार में भी Q1 रिजल्ट के दम पर भागा ये FMCG दिग्गज, जानें पूरी डीटेल

HUL Q1 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर ने जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया. वॉल्यूम ग्रोथ पॉजिटिव है और मार्जिन पर दबाव बना हुआ है. मैनेजमेंट का मानना है कि नियर टर्म का ग्रोथ आउटलुक पॉजिटिव है. नतीजों के बाद HUL के शेयर अच्छा एक्शन दिख रहा है.
कमजोर बाजार में भी Q1 रिजल्ट के दम पर भागा ये FMCG दिग्गज, जानें पूरी डीटेल

HUL Q1 Results: एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ने जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 5% ग्रोथ के साथ 16323 करोड़ रुपए रहा. वॉल्यूम ग्रोथ 4% रहा है. EBITDA में करीब 1% का ग्रोथ दर्ज किया गया. नतीजों के बाद शेयर में करीब साढ़े तीन फीसदी की तेजी है और यह 2520 रुपए (HUL Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है.

HUL Q1 Results Updates

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जून तिमाही में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड सेल्स 5% ग्रोथ के साथ 16323 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 3744 करोड़ रुपए से मामूली घटकर 3718 करोड़ रुपए रहा. एबिटा मार्जिन 24.1% से घटकर 22.8% रहा. नेट प्रॉफिट 6% ग्रोथ के साथ 2768 करोड़ रुपए रहा नेट प्रॉफिट बिफोर एक्सेप्शनल आइटम -5% की गिरावट के साथ 2526 करोड़ रुपए रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

नियर टर्म आउटलुक कैसा रहेगा?

मैनेजमेंट ने कहा कि नियर टर्म ग्रोथ की बात करें तो H1FY26 में बिजनेस आउटलुक H2FY25 के मुकाबले बेहतर नजर आ रहा है. मैक्रो कंडिशन बेहतर होने के संकेत मिल रहे हैं. ग्रॉस मार्जिन में लगातार सुधार होने की उम्मीद है. कंसोलिडेटेडे आधार पर कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन 22-23% की रेंज में रहने की उम्मीद है. कंपनी का फोकस कॉम्पिटिटिव वॉल्यूम लेड ग्रोथ पर है.

HUL Share Price History

रिजल्ट बाजार को पसंद आया और शेयर में करीब साढ़े तीन फीसदी की तेजी है और यह 2520 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 3035 रुपए है जो इसने सितंबर 2024 में बनाया था और मार्च के महीने में इस शेयर ने 2136 रुपए का लो बनाया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6