&format=webp&quality=medium)
नवरत्न PSU के दमदार नतीजे (File Photo)
नवरत्न पीएसयू हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 172% का बड़ा इजाफा हुआ है. इसका अहम कारण एकमुश्त टैक्स रिवर्सल है. साथ ही एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. शानदार मुनाफे के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 15 फीसदी के डिविडेंड का भी ऐलान किया है. नतीजे से पहले गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में हुडको का शेयर लगभग 2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है.
हुडको की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 1.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है.
1,981.31 करोड़ रुपए नेट प्रॉफिट
कंपनी का फाइनल डिविडेंड पहले दिए गए चार अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त है. इस तरह पूरे वित्त वर्ष में निवेशकों को कुल 6.05 रुपए प्रति शेयर का बंपर डिविडेंड मिला है.
चौथी तिमाही में HUDCO का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1,981.31 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 727.74 करोड़ रुपए था.
कंपनी को इस तिमाही में 1530.3 करोड़ रुपए का टैक्स क्रेडिट मिला है. कंपनी के बोर्ड ने इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 36 (1) (viii) के तहत बनाए गए स्पेशल रिजर्व से कोई पैसा न निकालने का फैसला किया है.
31 मार्च 2025 तक के 1532.86 करोड़ रुपए की आउटस्टैंडिंग डिफर्ड टैक्स लायबिलिटी को प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट में रिवर्स किया है. इससे नेट प्रॉफिट में तगड़ा उछाल आया है.
Q4 कंसोलिडेटेड वित्तीय आंकड़े (करोड़ रुपये में)
| डीटेल्स | Q4 FY26 | Q4 FY25 | बदलाव (YoY) |
| ऑपरेशंस से इनकम | 3,562.86 | 2,844.99 | +25.23% |
| कुल आय | 3,625.07 | 2,854.91 | +26.97% |
| कुल खर्च | 3,004.06 | 1,834.65 | +63.74% |
| PBT | 621.01 | 1,020.26 | -39.13% |
| PAT | 1,981.31 | 727.74 | +172.25% |
HUDCO की एसेट क्वालिटी में अच्छा सुधार आया है. ग्रॉस एनपीए पिछले साल के 1.67 फीसदी से घटकर महज 1.04 फीसदी रह गया है. नेट एनपीए भी 0.25% से सुधरकर 0.05% के स्तर पर आ गया है.
HUDCO की एसेट क्वालिटी (मार्च 2026 तक)
| डीटेल्स | FY26 (31 मार्च 2026 तक) | FY25 (31 मार्च 2025 तक) |
| ग्रॉस एनपीए | 1.04% | 1.67% |
| नेट एनपीए | 0.05% | 0.25% |
| प्रोविजन कवरेज रेशियो | 94.90% | 85.44% |
गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE में कंपनी का शेयर 1.94% या 4.25 अंकों की तेजी के साथ 223.70 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 2.05% या 4.51 अंकों की तेजी के साथ 224 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 253.73 और 52 वीक लो 159 है. कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अभी तक 1.57% कमजोर हो गया है. पिछले 6 महीने में शेयर 1.53% टूट गया है. सालभर में निवेशकों को 2.98% रिटर्न दिया है.