&format=webp&quality=medium)
HPCL Q4 Results: PSU Oil कंपनी ने दिए अच्छे नतीजे. (प्रतीकात्मक तस्वीर:AI/ChatGPT)
HPCL Q4 Results: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी Hindustan Petroleum Corporation Limited ने मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रिफाइनरी ऑपरेशंस, बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और मार्केटिंग बिजनेस में लगातार ग्रोथ की वजह से बेहतर रहा. कंपनी ने कहा कि कई ऑपरेशनल और फाइनेंशियल सुधारों का फायदा अब नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है.
सबसे बड़ी बात यह रही कि FY26 में कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 133% उछलकर 17,175 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष में यह 7,365 करोड़ रुपये था. वहीं कंसॉलिडेटेड PAT 168% बढ़कर 18,047 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में 6,736 करोड़ रुपये था. मार्च तिमाही यानी Q4 FY26 में भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया. इस दौरान स्टैंडअनो PAT 46% बढ़कर 4,902 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,355 करोड़ रुपये था. वहीं Consolidated PAT 6,065 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,415 करोड़ रुपये था.
रेवेन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की. FY26 में ऑपरेशनल रेवेन्यू बढ़कर 4,78,543 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो FY25 में 4,66,346 करोड़ रुपये था. वहीं Q4 FY26 में रेवेन्यू 1,23,602 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,18,334 करोड़ रुपये था.

रिफाइनिंग बिजनेस में HPCL ने नया रिकॉर्ड बनाया. FY26 में HPCL की रिफाइनरीज ने अब तक का सबसे ज्यादा Crude Throughput दर्ज किया. पूरे साल में कुल 26.04 MMT क्रूड प्रोसेस किया गया, जो FY25 के 25.27 MMT के मुकाबले 3% ज्यादा है.
LIVE TV:
कंपनी ने Distillate Yield में भी रिकॉर्ड प्रदर्शन किया. FY26 में यह बढ़कर 75.8% के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि कंपनी ने क्रूड से ज्यादा वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स निकालने में बेहतर दक्षता दिखाई.
Visakh Refinery ने FY26 में 16.04 MMT का अब तक का सबसे ज्यादा Crude Throughput दर्ज किया और यह अपनी क्षमता के 107% पर ऑपरेट हुई. इसके साथ ही इस रिफाइनरी ने 74.5% का रिकॉर्ड Distillate Yield भी हासिल किया.
वहीं मुंबई रिफाइनरी भी शानदार प्रदर्शन किया. इस रिफाइनरी ने FY26 में पहली बार 10 MMT का Crude Throughput हासिल किया और 105% क्षमता उपयोग के साथ काम किया.
मार्केटिंग बिजनेस में भी कंपनी ने स्थिर ग्रोथ दिखाई. FY26 में Sales Volume 3.3% बढ़कर 51.45 MMT पहुंच गया. यानी घरेलू बाजार में ईंधन की मांग मजबूत बनी रही. फाइनेंशियल स्थिति में भी HPCL ने बड़ा सुधार किया है. कंपनी का Standalone Debt Equity Ratio मार्च 2025 के 1.38 से घटकर मार्च 2026 में 0.80 पर आ गया. यह दिखाता है कि कंपनी ने कर्ज को बेहतर तरीके से मैनेज किया है और बैलेंस शीट मजबूत हुई है.

कंपनी ने निवेशकों के लिए दमदार डिविडेंड का भी ऐलान किया है. Hindustan Petroleum Corporation Limited के बोर्ड ने FY26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 19.25 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. हालांकि इसे AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है. इस फाइनल डिविडेंड के अलावा कंपनी ने पहले 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी दिया था. यानी पूरे साल के लिए कुल डिविडेंड 24.25 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया है.
इसके लिए कंपनी ने 14 अगस्त, 2026 को रिकॉर्ड डेट रखा है.