होटल कमरों का बढ़ सकता है किराया, कंपनियां कर रहीं तैयारी

Hotel rooms: चालू वित्त वर्ष (2018-19) के दौरान होटल कमरों की बुकिंग की रफ्तार अच्छी रही है. इसको देखते हुए अधिकांश बाजारों में कमरों के किराये में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
होटल कमरों का बढ़ सकता है किराया, कंपनियां कर रहीं तैयारी

बड़े शहरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी होगी.

अगर आप कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आने वाले दिनों में आपको होटल के कमरे बुक करने के लिए ज्यादा खर्च करने हो सकते हैं. दरअसल पिछले कुछ समय में देखा गया है कि होटल के कमरों के भरने की दर में तेजी आई है. इससे उत्साहित होकर होटल चेन चलाने वाली कंपनियां आने वाले समय में औसत किराया बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. माना जा रहा है कि इस साल होटल कमरों की दरों में करीब 8 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

मांग रही है मजबूत
चालू वित्त वर्ष (2018-19) के दौरान होटल कमरों की बुकिंग की रफ्तार अच्छी रही है. आईटीसी होटल्स और वेलकम होटल्स के सीईओ दीपक हक्सर कहते हैं कि इसको देखते हुए अधिकांश बाजारों में कमरों के किराये में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उनका इशारा यह भी था कि बढ़ोतरी सभी श्रेणियों में होगी. आईटीसी के अलावा एकॉर होटल्स और बजट ब्रांड सरोवर जैसी कंपनियों ने भी बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं.

ROOM
Add Zee Business as a Preferred Source

फाइल फोटो

बड़े शहरों में दरें ज्यादा बढ़ेंगी
होटल चेन कंपनियों ने संकेत दिए हैं कि कमरों का किरायों में बड़े शहरों में सबसे अधिक बढ़ोतरी होगी. इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, एचवीएस एनेरॉक में प्रेसिडेंट (साउथ एशिया) मनदीप लांबा का कहना है कि भारतीय हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का प्रदर्शन काफी उत्साहजनक है. बीते दो सालों में यह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. उनका कहना है कि 2019 में ज्यादातर प्रमुख शहरों में दरें बढ़ सकती हैं. इस तरह, सरोवर होटल्स के एमडी अजय ने भी कहा कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में होटल कमरों के किराए अधिक बढ़ेंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6