&format=webp&quality=medium)
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HINDZINC) को आंध्र प्रदेश सरकार से टंगस्टन ब्लॉक (Tungsten Block) की खोज और खनन का लाइसेंस मिल गया है.यह वेदांता समूह (Vedanta Group) की कंपनी के लिए महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि एचजेडएल जिंक (Zinc), सीसा (Lead) और चांदी (Silver) के कारोबार से आगे बढ़कर उच्च मूल्य वाले और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में जरूरी महत्वपूर्ण खनिजों में अपने विस्तार की दिशा में काम कर रही है.
कंपनी ने बयान में कहा, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को राज्य सरकार से औपचारिक समग्र (कॉम्पोजिट) लाइसेंस प्राप्त होने के बाद आंध्र प्रदेश में टंगस्टन और संबद्ध खनिज ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता के रूप में आधिकारिक रूप से घोषित किया गया है.
खनन में कॉम्पोजिट लाइसेंस एक दो-चरणीय लाइसेंस होता है, जो खनिजों की खोज का अधिकार और यदि खोज सफल होती है तो खनन का अधिकार, दोनों प्रदान करता है.
एचजेडएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अरुण मिश्रा ने कहा, यह उपलब्धि हिंदुस्तान जिंक (HINDZINC) की खनिज क्षेत्र में विस्तार और देश की महत्वपूर्ण व रणनीतिक खनिजों में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
हिंदुस्तान जिंक दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक कंपनी है और दुनिया भर में टॉप 5 चांदी उत्पादकों में से एक है. कंपनी 40 से ज्यादा देशों को जिंक सप्लाई करती है और भारत के प्राइमरी जिंक मार्केट में इसकी लगभग 77% हिस्सेदारी है.
Hindustan Zinc का शेयर शुक्रवार (14 नवंबर) को 1.71 फीसदी गिरकर 486.90 रुपए पर बंद हुआ. स्टॉक का 52 वीक हाई 546.95 रुपए और लो 278.65 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 2,05,730.78 करोड़ रुपए है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक महीने में यह 3.69 फीसदी तक गिर चुका है. हालांकि, बीते 3 और 6 महीने में क्रमश: 14.16% औरर 10.91% तक बढ़ा है. इस साल शेयर में अब तक 9.60% तक तेजी आई है.
Q1. हिंदुस्तान जिंक को कौन-सा नया लाइसेंस मिला है?
कंपनी को आंध्र प्रदेश सरकार से टंगस्टन और संबद्ध खनिजों की खोज तथा खनन के लिए कॉम्पोजिट लाइसेंस मिला है.
Q2. कॉम्पोजिट लाइसेंस क्या होता है?
यह दो-चरणीय लाइसेंस है, जिसमें- खनिजों की खोज और खोज सफल होने पर खनन दोनों अधिकार साथ में दिए जाते हैं.
Q3. यह लाइसेंस हिंदुस्तान जिंक के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
कंपनी अब सिर्फ जिंक, सीसा और चांदी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि टंगस्टन जैसे रणनीतिक और उच्च-मूल्य वाले खनिजों में भी विस्तार कर सकेगी.
Q4. टंगस्टन को रणनीतिक खनिज क्यों माना जाता है?
टंगस्टन का उपयोग रक्षा, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग में होता है.
Q5. क्या हिंदुस्तान जिंक इस ब्लॉक के लिए बोली प्रक्रिया में सफल रहा?
हां, राज्य सरकार से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद कंपनी को सफल बोलीदाता घोषित किया गया है.