&format=webp&quality=medium)
हिंदुस्तान कॉपर से जुड़ी बड़ी खबर. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
सरकारी कंपनी Hindustan Copper Limited को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जी बिजनेस के सूत्रों के मुताबिक कंपनी देश में बंद पड़ी कॉपर माइंस को दोबारा शुरू करने की तैयारी में जुटी है. इसके साथ ही कंपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने के लिए कई बड़े कदम उठा सकती है. बताया जा रहा है कि अगले दो महीनों में Hindustan Copper 3 से 4 नए MoU साइन कर सकती है.
सूत्रों के मुताबिक Hindustan Copper की ओर प्रोडक्शन क्षमता फिलहाल करीब 4 MTPA है, जिसे 2030 तक बढ़ाकर 12.4 MTPA तक ले जाने की संभावना है. कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी में पुरानी माइंस का रिवाइवल और नई एक्सप्लोरेशन गतिविधियां अहम भूमिका निभा सकती हैं.
रिपोर्ट के अनुसार झारखंड की राखा माइन फिलहाल रिवाइवल फेज में है. वहीं केंदाडीह माइन का कामकाज दोबारा शुरू किया जा चुका है. इसके अलावा मलंजखंड अंडरग्राउंड माइन का विस्तार भी कंपनी की विस्तार योजना का हिस्सा बताया जा रहा है. कंपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए पुराने एसेट्स को फिर से सक्रिय करने पर जोर दे रही है.
ये भी पढ़ें: इस मल्टीबैगर स्टॉक में फिर आएगी तेजी! नतीजों के बाद 7 ब्रोकरेज बुलिश, बढ़िया रिटर्न की उम्मीद
सूत्रों के मुताबिक सिक्किम की दिक्चू कॉपर डिपॉजिट अभी रिवाइवल और एक्सप्लोरेशन स्टेज में है. वहीं रंगपो-भोटांग और पचीखानी बेल्ट में भी कॉपर डिपॉजिट मौजूद हैं. हालांकि इन इलाकों में लंबे समय से माइनिंग गतिविधियां बंद बताई जा रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सिक्किम के ज्यादातर कॉपर एसेट अभी ठप या एक्सप्लोरेशन चरण में हैं.
कंपनी का फोकस आने वाले वर्षों में EV, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और डाटा सेंटर सेक्टर से बढ़ने वाली कॉपर मांग को पूरा करने पर बताया जा रहा है. कॉपर को इलेक्ट्रिक व्हीकल, पावर ट्रांसमिशन और डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बेहद अहम धातु माना जाता है. ऐसे में घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक Hindustan Copper ने जी बिजनेस द्वारा भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया.
ये भी पढ़ें: सप्ताह के पहले दिन ही इस शेयर पर आ गई SELL रेटिंग! पोर्टफोलियो में है स्टॉक तो हो जाएं सावधान
सोमवार को Hindustan Copper का शेयर लगभग फ्लैट कारोबार करता दिखा. शेयर 554.80 रुपये पर खुला और दिन में 555 रुपये का हाई बनाया. वहीं बाजार बंद होने तक शेयर करीब 546 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
स्टॉक का 52 वीक हाई 760.05 रुपये है, जो 29 जनवरी 2026 को दर्ज किया गया था. वहीं 52 वीक लो 224.51 रुपये रहा, जो 22 मई 2025 को देखने को मिला था. अगर ऑल टाइम प्रदर्शन की बात करें तो शेयर का ऑल टाइम हाई भी 760.05 रुपये है. वहीं ऑल टाइम लो 18.25 रुपये रहा, जो 24 मार्च 2020 को दर्ज किया गया था.
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले वर्षों में EV और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी के चलते कॉपर की मांग पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी. ऐसे में घरेलू कॉपर उत्पादन बढ़ाने वाली कंपनियां बाजार में चर्चा में रह सकती हैं.